फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telecom minister Ashwini Vaishnaw Urges people should not pick up calls from unknown numbers

Unknown Numbers: दूरसंचार मंत्री वैष्णव की अपील, लोगों को अज्ञात नंबरों वाले कॉल को नहीं उठाना चाहिए

Sat, 03 Jun 2023 06:36 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 03 Jun 2023 06:36 AM IST
सार

दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि उनके मंत्रालय ने स्पैम कॉल और साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए हाल ही में ‘संचार साथी’ पोर्टल शुरू किया है। उन्होंने कहा कि 40 लाख से अधिक गलत सिम और 41,000 गलत ‘प्वाइंट ऑफ सेल’ एजेंटों को काली सूची में डाल दिया गया है।

विज्ञापन
Telecom minister Ashwini Vaishnaw Urges people should not pick up calls from unknown numbers
दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को लोगों से अज्ञात नंबरों वाले मोबाइल फोन कॉल नहीं उठाने का आग्रह किया और कहा कि मंत्रालय द्वारा किए गए उपायों से ‘स्पैम’ (फर्जी) कॉल और साइबर धोखाधड़ी के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है।

विज्ञापन


फर्जी फोन कॉल और साइबर धोखाधड़ी से संबंधित एक सवाल के जवाब में दूरसंचार मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, लोगों को कभी भी अनजान नंबरों से आई ‘कॉल’ को नहीं उठाना चाहिए। मैं प्रत्येक नागरिक से अनुरोध करता हूं कि वे केवल उन नंबरों से कॉल का जवाब दें जिन्हें वे पहचानते हैं।
विज्ञापन


वैष्णव ने कहा कि उनके मंत्रालय ने स्पैम कॉल और साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए हाल ही में ‘संचार साथी’ पोर्टल शुरू किया है। उन्होंने कहा कि 40 लाख से अधिक गलत सिम और 41,000 गलत ‘प्वाइंट ऑफ सेल’ एजेंटों को काली सूची में डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) के इस्तेमाल से इन मामलों को कम करने में काफी मदद मिली है। मंत्री ने कहा कि लोगों को अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल का तभी जवाब देना चाहिए जब ऐसे कॉल करने वालों की ओर से कोई पहचान संदेश भेजा गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


1275 रेलवे स्टेशनों का होगा आधुनिकीकरण
रेल मंत्रालय के लिए संसद सदस्यों की सलाहकार समिति ने बृहस्पतिवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1,275 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण करने का निर्णय लिया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई सांसदों ने भाग लिया। बयान में कहा गया, यात्रियों के लिए ट्रेनों और स्टेशनों पर पर्याप्त खानपान सुविधाओं की उपलब्धता के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में रेलवे ने खानपान सेवाओं का गहन विश्लेषण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed