{"_id":"67d6725c1e14568fd9050c16","slug":"telangana-tunnel-collapse-search-operation-underway-to-locate-seven-missing-persons-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana tunnel: सुरंग में फंसे सात लोगों को ढूंढने की कोशिशें जारी, रोबोट्स की मदद से हटाई जा रही मिट्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana tunnel: सुरंग में फंसे सात लोगों को ढूंढने की कोशिशें जारी, रोबोट्स की मदद से हटाई जा रही मिट्टी
Sun, 16 Mar 2025 12:21 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरकुरनूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरकुरनूल
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:21 PM IST
सार
सुरंग में फंसे आठ लोगों में से एक का शव बरामद हो चुका है। बाकी बचे सात लोगों की तलाश जारी है। सेना के साथ ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, मानव अवशेष खोजी कुत्ते (एचआरडीडी), सरकारी खनन कंपनी, हैदराबाद स्थित रोबोटिक्स कंपनी और अन्य एजेंसियों की टीमें इस अभियान में शामिल हैं।
विज्ञापन
तेलंगाना सुरंग हादसा
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर (एसएलबीसी) के एक हिस्से के ढहने से उसमें फंसे लोगों को ढूंढने की कोशिशें जारी है। बचाव अभियान में तेजी आई है और रविवार को कुछ और टीमें और उपकरण भी सुरंग के अंदर भेजे गए हैं। सुरंग से मिट्टी हटाने के लिए एक हाइड्रोलिक संचालित रोबोट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। बता दें कि सुरंग में फंसे आठ लोगों में से एक का शव बरामद हो चुका है। बाकी बचे सात लोगों की तलाश जारी है।
बचाव टीमों के साथ ही उपकरणों की भी ली जा रही मदद
बचाव अभियान में रोबोट्स के साथ ही 30 एचपी क्षमता वाले वैक्यूम पंप और वैक्यूम टैंक मशीन जैसे उपकरणों का भी उपयोग किया जा रहा है। इससे सुरंग के अंदर मिट्टी और अन्य मलबे को तेजी से हटाने में मदद मिल रही है। जिससे तलाशी अभियान में तेजी आई है। सेना के साथ ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, मानव अवशेष खोजी कुत्ते (एचआरडीडी), सरकारी खनन कंपनी, हैदराबाद स्थित रोबोटिक्स कंपनी और अन्य एजेंसियों की टीमें इस अभियान में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- तेलंगाना सुरंग हादसा: 21वें दिन भी जारी है सात श्रमिकों की तलाश, बचाव अभियान में हो रहा नई तकनीकों का इस्तेमाल
विज्ञापन
खोजी और बचाव अभियान चौबीसों घंटे जारी है। टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) ऑपरेटर के तौर पर काम करने वाले गुरप्रीत सिंह का शव 9 मार्च को बरामद किया गया और पंजाब में उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। गुरप्रीत सिंह के अलावा, अभी भी सुरंग में सात लोग फंसे हुए हैं। एसएलबीसी परियोजना की सुरंग का एक हिस्सा 22 फरवरी को ढह जाने के बाद आठ लोग इसमें फंस गए थे।
दो मार्च को सीएम ने किया था सुरंग का दौरा
सुरंग में फंसे लोगों को निकालने में हो रही परेशानियों को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने 2 मार्च को सुरंग का दौरा किया था। साथ ही उन्होंने बचावकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रोबोट का इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। बता दें कि लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है।
ये भी पढ़ें- तेलंगाना टनल हादसा: 16 दिन बाद मिला पंजाब के गुरप्रीत का शव, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन