फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana : TRS activist stabbed to death in Khammam district people stone pelt on other party mans house

तेलंगाना: खम्मम जिले में टीआरएस कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, संदिग्ध आरोपी के घर पर लोगों ने पत्थर फेंके

Tue, 16 Aug 2022 12:57 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, हैदराबाद।
पीटीआई, हैदराबाद। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 16 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Telangana : TRS activist stabbed to death in Khammam district people stone pelt on other party mans house
शव - फोटो : अमर उजाला

तेलंगाना के खम्मम जिले के एक गांव में सत्तारूढ़ टीआरएस के एक कार्यकर्ता की सोमवार को चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक तम्मिनेनी कृष्णैया स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहा था।

विज्ञापन


इसी दौरान एक ऑटो में सवार चार लोगों ने उसका पीछा किया और उसे रोक लिया। अधिकारी ने कहा कि ऑटो में सवार उन अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर कृष्णैया की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्यारों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। इस बीच मृतक के समर्थकों ने दूसरे राजनीतिक दल के एक व्यक्ति के घर पर पथराव करने का प्रयास किया। इस शख्स पर कृष्णैया की हत्या की साजिश में संलिप्त होने का संदेह है और वह हत्या के बाद से ही फरार भी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि फरार शख्स का घर घटनास्थल के पास ही है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने हालांकि स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। अधिकारी ने कहा कि फरार शख्स पर हत्या के मामले में संलिप्त होने के आरोप हैं। हत्या के मकसद सहित अन्य तथ्यों का पता जांच के बाद चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed