{"_id":"6728a5cb0db7de818a0338a9","slug":"telangana-teen-lights-up-firecracker-inside-mahatma-gandhi-statue-s-mouth-in-hyderabad-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: हैदराबाद में दिवाली पर गांधी जी की प्रतिमा का अपमान, वीडियो वायरल होने पर लोगों ने सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: हैदराबाद में दिवाली पर गांधी जी की प्रतिमा का अपमान, वीडियो वायरल होने पर लोगों ने सुनाई खरी-खोटी
Mon, 04 Nov 2024 04:15 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:15 PM IST
सार
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में दिवाली के मौके पर महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान किया गया है। बता दें कि एक बच्चे की तरफ से गांधी जी प्रतिमा के मुंह में पटाखे रखकर जलाए गए हैं। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
महात्मा गांधी की प्रतिमा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक बच्चे को तेलंगाना में महात्मा गांधी की प्रतिमा के मुंह में पटाखा जलाते हुए देखा गया। इस वीडियो में राष्ट्रपिता की प्रतिमा के होठों के बीच एक पटाखा रखा हुआ है। फिर एक छोटा लड़का पटाखे में आग जलाकर वापस भाग जाता है।
इस दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स भी पीछे हटता है, लेकिन प्रतिमा के मुंह में पटाखा फूटने का वीडियो आसानी से बना लेता है। हालांकि इस वायरल वीडियो में यह नहीं दिख रहा है कि विस्फोट से प्रतिमा को नुकसान पहुंचा है या नहीं।
मामले में पुलिस ने जारी किया नोटिस
वहीं बोवेनपल्ली पुलिस के मुताबिक दिवाली पर चार बच्चों ने महात्मा गांधी की एक प्रतिमा के सामने पटाखे फोड़े, बोवेनपल्ली के एसआई शिव शंकर के अनुसार, बच्चों ने सिर्फ मनोरंजन के लिए प्रतिमा का अपमान किया। सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि वे नोटिस जारी करने जा रहे हैं और वे उन बच्चों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कानूनी राय ले रहे हैं जो फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।
बीआरएस सदस्य ने कार्रवाई की मांग
इधर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के एक सदस्य ने आईपीएस अधिकारी सीवी आनंद को टैग करते हुए इस कृत्य का वीडियो एक्स पर शेयर किया और किशोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, सीवी आनंद जी से अनुरोध है कि कृपया बोवेनपल्ली पुलिस स्टेशन सीमा, कैंटोनमेंट में गांधी जी की प्रतिमा के साथ इस अभद्र कृत्य पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करें। राष्ट्रपिता का अपमान करना एक फैशन बन गया है।
वायरल वीडियो को लेकर लोगों में आक्रोश
सोशल मीडिया पर लगभग 88,000 बार देखे गए इस वीडियो को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं एक यूजर ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और हैदराबाद पुलिस को टैग करते हुए लिखा, यह बहुत ही चौंकाने वाला और अपमानजनक आचरण है। उम्मीद है कि अधिकारी इस पर गौर करेंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

Request @CVAnandIPS garu to kindly take suo motu action on this indecent act with Gandhi ji's statue in Bowenpally Police Station Limits, Cantonment.
विज्ञापन विज्ञापन
It has become a fashion to insult the Father of this Nation. pic.twitter.com/YqARsXpMid— Krishank (@Krishank_BRS) November 3, 2024