फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana's top health official said large number of typhoid cases are being reported across the state due to panipuri

Telangana: तेलंगाना में स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा- पानीपुरी से बढ़ रहे टाइफाइड के मामले, दिया यह तर्क

Wed, 13 Jul 2022 06:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 13 Jul 2022 06:56 PM IST
सार

अधिकारी ने कहा कि विक्रेताओं को भी साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए और सुरक्षित पेयजल का उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए। राव ने कहा कि इस साल टाइफाइड के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। मई के दौरान 2,700 मामले सामने आए जबकि जून के दौरान यह संख्या 2,752 थी। 

विज्ञापन
Telangana's top health official said large number of typhoid cases are being reported across the state due to panipuri
Golgappe - फोटो : Pixabay

विस्तार

तेलंगाना के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने दावा किया है कि पानीपुरी खाने से राज्यभर में बड़ी संख्या में टाइफाइड के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि वे मौजूदा बारिश के मौसम में टाइफाइड और अन्य मौसमी बीमारियों से खुद को बचाने के लिए इससे और अन्य स्ट्रीट फूड से बचें। 
विज्ञापन


सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक डॉ.जी.श्रीनिवास राव ने सड़क किनारे दुकानों पर कई लोगों की पानीपुरी खाने की आदत का जिक्र किया और उसे अपने स्वास्थ्य को बर्बाद न करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "आपको पानीपुरी 10-15 रुपये में मिल सकती है  लेकिन कल आपको 5000-10000 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


स्वच्छ पेयजल का उपयोग सुनिश्चित करें विक्रेता
अधिकारी ने कहा कि विक्रेताओं को भी साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए और सुरक्षित पेयजल का उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए। राव ने कहा कि इस साल टाइफाइड के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। मई के दौरान 2,700 मामले सामने आए जबकि जून के दौरान यह संख्या 2,752 थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस माह दर्ज हुए डायरिया के छह हजार मामले
रावत ने बताया कि दूषित भोजन, पानी और मच्छरों को मौसमी बीमारियों के मुख्य कारणों के रूप में पहचाना जाता है। इनसे मलेरिया, डायरिया और वायरल बुखार होते हैं। पिछले हफ्तों में ऐसे मामले बढ़े हैं। इस महीने अकेले राज्यभर में 6,000 डायरिया के मामले दर्ज किए गए। 

डेंगू के जनवरी से अबतक कुल 1185 मामले सामने आए
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जनवरी से अबतक तेलंगाना में डेंगू के कुल 1,185 मामले सामने आए हैं। वहीं अकेले हैदराबाद में 516 मामले सामने आए। लगभग सभी जिलों से डेंगू के मामले सामने आए हैं। जून में डेंगू के 563 मामले सामने आए हैं जबकि इस महीने के पहले दस दिनों में 222 मामले सामने आए। राज्य मलेरिया के मामलों की भी रिपोर्ट कर रहा है। 


उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को लार्वा रोधी अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से मच्छरों के खतरे को खत्म  करने के लिए प्रत्येक शुक्रवार को ड्राई-डे के रूप में मनाने का भी आग्रह किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed