फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: Revanth Reddy Government releases Rythu Bandhu funds

Telangana: CM रेवंत की अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक, किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे डालने का फैसला

Mon, 11 Dec 2023 11:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 11 Dec 2023 11:09 PM IST
सार

Telangana: सूत्रों ने कहा कि जिन छोटे किसानों के पास पांच एकड़ से कम जमीन है, उन्हें पहले इसका (रायतु बंधु) लाभ मिलेगा। जिनके पास दस एकड़ से ज्यादा भूमि है, उन्हें मौजूदा कृषि सीजन में धन की उपलब्धता के धार पर लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Telangana: Revanth Reddy Government releases Rythu Bandhu funds
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तेलंगाना सरकार ने धन की भारी कमी की खबरों के बीच सोमवार को किसानों को रायतु बंधु योजना का पैसा जारी करना शुरू कर दिया है। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ने राज्य के वित्त और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की, जिसके बाद किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसा जमा करने का बड़ा फैसला लिया। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों निर्देश दिया कि वह दो लाख रुपये तक के कर्ज माफी के लिए कार्य योजना तैयार करें। कांग्रेस ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया था। मुख्यमंत्री ने चार घंटे से अधिक समय तक कृषि विभाग की समीक्षा की और रायतु बंधु योजना के लाभ के वितरण औ जल्द से जल्द दो लाख रुपये की कर्ज माफी योजना शुरू करने के लिए धन की जरूरत सहित किसानों के सामने आने वाली चुनौतियों की समीक्षा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि रायतु बंधु योजना का लाभ उपलब्ध पैसे का इस्तेमाल करके जमा किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि जिन छोटे किसानों के पास पांच एकड़ से कम जमीन है, उन्हें पहले इसका लाभ मिलेगा। जिनके पास दस एकड़ से ज्यादा भूमि है, उन्हें मौजूदा कृषि सीजन में धन की उपलब्धता के धार पर लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि फसल निवेश सहायता जारी करने में देरी के कारण किसानों को असुविधा नहीं होनी चाहिए। 
 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने प्रजा दरबार को अब से प्रजावाणी में बदलने और प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रजा भवन में कार्यक्रम आयोजित करने का भी फैसला लिया। भवन में दिव्यांगों और महिलाओं के लिए विशेष लाइनें खोली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed