फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana police stop bid to coax TRS MLAs into defecting party

Telangana: पुलिस ने टीआरएस विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए लुभाने की कोशिश को किया नाकाम

Thu, 27 Oct 2022 03:31 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, हैदराबाद।
पीटीआई, हैदराबाद। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 27 Oct 2022 03:31 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, टीआरएस के चार विधायकों- जी बलाराजू, बी हर्षवर्धन रेड्डी, आर कांथा राव और रोहित रेड्डी को कथित तौर पर दलबदल करने के मकसद से नकदी, पद और अन्य प्रोत्साहन की पेशकश की जा रही थी।

विज्ञापन
Telangana police stop bid to coax TRS MLAs into defecting party
साइबराबाद के पुलिस आयुक्त स्टीफन रवींद्र। - फोटो : Twitter

विस्तार

तेलंगाना पुलिस ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के चार विधायकों को पार्टी छोड़ने के मकसद से कथित तौर पर लुभाने की कोशिश कर रहे तीन लोगों के प्रयास को नाकाम कर दिया। साइबराबाद के पुलिस आयुक्त स्टीफन रवींद्र ने संवाददाताओं से कहा कि टीआरएस विधायकों ने उन्हें सूचना दी थी कि तीन लोग उन्हें कई तरह के प्रस्तावों के साथ लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक, टीआरएस के चार विधायकों- जी बलाराजू, बी हर्षवर्धन रेड्डी, आर कांथा राव और रोहित रेड्डी को कथित तौर पर दलबदल करने के मकसद से नकदी, पद और अन्य प्रोत्साहन की पेशकश की जा रही थी। आयुक्त स्टीफन रवींद्र ने पीटीआई को बताया कि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि तीनों व्यक्तियों का संबंध किस पार्टी से है। 
विज्ञापन


हालांकि, सत्तारूढ़ पार्टी के सचेतक (व्हिप) बालका सुमन ने आरोप लगाया कि यह भाजपा की करतूत है, जो टीआरएस विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि "टीआरएस पार्टी के विधायक केसीआर के सिपाही हैं और एक बार फिर तेलंगाना के स्वाभिमान के प्रतिनिधि साबित हुए हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed