{"_id":"67d2af9bdd408a683d08ffe3","slug":"telangana-police-impose-restrictions-on-holi-celebrations-bjp-mla-slams-govt-news-in-hindi-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: हैदराबाद में होली के जश्न पर पुलिस ने लगाई पाबंदी, भाजपा विधायक ने बताया सरकार का तुलगकी फरमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: हैदराबाद में होली के जश्न पर पुलिस ने लगाई पाबंदी, भाजपा विधायक ने बताया सरकार का तुलगकी फरमान
Thu, 13 Mar 2025 03:43 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 13 Mar 2025 03:43 PM IST
सार
हैदराबाद पुलिस ने होली के जश्न के सिलसिले में कुछ प्रतिबंध लगाए हैं, जिसमें वाहनों के समूह में चलने और अनजान व्यक्तियों पर रंग फेंकने पर रोक लगाई गई है, जिस पर भाजपा विधायक राजा सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पुलिस अधिसूचना की आलोचना करते हुए गोशामहल विधायक ने इसे 'तुगलकी फरमान' बताया।
विज्ञापन
पुलिस को होली पर पाबंदी लगाने भड़के भाजपा विधायक
- फोटो : ANI
विस्तार
हैदराबाद पुलिस ने होली के जश्न को लेकर कुछ पाबंदियां लगाई हैं, जिनमें सड़कों पर झुंड में गाड़ियों के साथ घूमने और बिना इच्छा के किसी पर रंग डालने पर रोक समेत कई पाबंदी शामिल है। वहीं पुलिस के इस फैसले पर भाजपा विधायक राजा सिंह ने नाराजगी जताई और इसे सरकार का 'तुगलकी फरमान' बताया है।
हैदराबाद पुलिस ने क्या जारी किए आदेश?
होली को पर्व को लेकर पुलिस की तरफ कई पाबंदियों में दोपहिया और अन्य गाड़ियों का झुंड में सड़कों पर घूमना मना है। किसी भी व्यक्ति, गाड़ी या जगह पर जबरदस्ती रंग डालना या लोगों को परेशान करना प्रतिबंधित है। शहर पुलिस का यह आदेश 13 मार्च शाम 6 बजे से 15 मार्च सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। इसके अलावा, पुलिस ने 14 मार्च को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक शराब की दुकानों और बार को बंद रखने का निर्देश भी दिया है, हालांकि स्टार होटल और रजिस्टर्ड क्लब में बार खुले रहेंगे।
यह भी पढ़ें - Telangana: 'क्या यही है आपकी मोहब्बत की दुकान', केटीआर ने राहुल पर साधा निशाना; जानें अब किस मामले में घेरा
विज्ञापन
भाजपा विधायक राजा सिंह ने जताया विरोध
भाजपा विधायक राजा सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने यह आदेश कांग्रेस सरकार के निर्देश पर जारी किया है। उन्होंने कहा, 'रमजान के 30 दिनों तक लोग रात में झुंड में बाइक पर घूमते हैं, तब सरकार और पुलिस को कोई परेशानी नहीं होती। क्या यह तेलंगाना के नौवें निजाम रेवंत रेड्डी और पुलिस अधिकारियों को दिखाई नहीं देता? लेकिन होली पर हिंदुओं के लिए पाबंदी लगाई जा रही है।'
यह भी पढ़ें - Telangana Tunnel Collapse: SLBC सुरंग में मलबा हटाने के लिए रोबोट किए गए तैनात, राहत-बचाव अभियान में आएगी तेजी
'कांग्रेस एक विशेष समुदाय की गुलाम'
उन्होंने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की तुलना 'नौवें निजाम' से की और कहा कि उनके पूर्ववर्ती के. चंद्रशेखर राव आठवें निजाम थे। इस दौरान राजा सिंह ने मांग की कि सरकार अपनी नीतियों में बदलाव करे और होली के दौरान हिंदुओं पर लगाए गए प्रतिबंध हटाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक विशेष समुदाय की गुलाम है और यह हिंदू विरोधी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार एक अलग तरह की अधिसूचना जारी कर सकती थी, जिसमें मुसलमानों से अपील की जाती कि वे होली के दौरान एक दिन के लिए सड़कों पर न निकलें और हिंदू भाइयों के साथ सहयोग करें। हालांकि, सरकार ने प्रतिबंध लगाकर हिंदुओं के खिलाफ कार्रवाई करने का विकल्प चुना।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन