{"_id":"65027332b81fc3d0b007f967","slug":"telangana-police-arrest-4-interstate-robbers-recovers-jewwllery-and-other-valuables-worth-crores-news-and-upda-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: वारंगल से पकड़े गए चार अंतरराज्यीय चोर, 2.5 करोड़ रु. की सोने, हीरे और चांदी की ज्वैलरी बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: वारंगल से पकड़े गए चार अंतरराज्यीय चोर, 2.5 करोड़ रु. की सोने, हीरे और चांदी की ज्वैलरी बरामद
Thu, 14 Sep 2023 08:12 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 14 Sep 2023 08:12 AM IST
सार
वारंगल कमिश्नर ने बताया कि इन चोरों का वारंगल, आदिलाबाद, बंगलूरू और आंध्र प्रदेश की अन्य जगहों पर चोरी और लूट का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
तेलंगाना के वारंगल में चोरों से बरामद हुई ज्वैलरी।
- फोटो : ANI
विस्तार
तेलंगाना के वारंगल से पुलिस ने अलग-अलग राज्यों में चोरी को अंजाम दे चुके चार चोरों के एक गिरोह को पकड़ा है। वारंग के कमिश्नर एवी रंगनाथन ने बताया कि इनके पास से करीब 2.5 करोड़ रुपये की सोने, हीरे और चांदी की ज्वैलरी बरामद की गई है।
उन्होंने कहा, "हमने चार अंतरराज्यीय चोरों को पकड़ा है, जो मुख्य तौर पर घरों में गुपचुप घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। यह लोग आदतन अपराधी हैं। हमने उन्हें 32 अलग-अलग मामलों में शामिल रहने के लिए गिरफ्तार किया और ढाई करोड़ रुपये की ज्वैलरी बरामद की है।"
कमिश्नर ने बताया कि इन चोरों से एक फ्रांस की बनी पिस्तौल और कुछ मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। इन चोरों का वारंगल, आदिलाबाद, बंगलूरू और आंध्र प्रदेश की अन्य जगहों पर चोरी और लूट का रिकॉर्ड है।