फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: PM Modi said- KCR Government and leaders always injustice to the state's capability

Telangana: तेलंगाना का सूर्योदय अब दूर नहीं, पीएम बोले- 'जब अंधेरा बढ़ता है तो कमल खिलता है'

Sat, 12 Nov 2022 02:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 12 Nov 2022 02:02 PM IST
सार

पीएम ने कहा, यह दुख की बात है कि जो लोग तेलंगाना के नाम पर आगे आए, सत्ता में आते ही उन्होंने राज्य को पीछे धकेल दिया।

विज्ञापन
Telangana: PM Modi said- KCR  Government and leaders always  injustice to the state's capability
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना की केसीआर सरकार पर जमकर निशाना साधा। बेगमपेट में एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, यह दुख की बात है कि जो लोग तेलंगाना के नाम पर आगे आए, सत्ता में आते ही उन्होंने राज्य को पीछे धकेल दिया। उन्होंने कहा, तेलंगाना की सरकार और यहां के नेताओं ने हमेशा राज्य की क्षमता और यहां के लोगों की प्रतिभा के साथ अन्याय किया। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा, जिस राजनीतिक दल पर तेलंगाना के लोगों ने सबसे अधिक भरोसा किया, उसी  पार्टी ने तेलंगाना के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात किया। उन्होंने कहा, जब अंधेरा बढ़ता है तो उस स्थिति में कमल खिलने लगता है। भोर से ठीक पहले, तेलंगाना में कमल को खिलते देखा जा सकता है। उन्होंने आगे कहा, भाजपा के मेहनती कार्यकर्ताओं के कारण अंधेरा छटने लगा है। यह हाल के चुनावों के नतीजों से स्पष्ट है। उन्होंने कहा, हाल के उपचुनावों से पता चलता है कि सूरज उगेगा और पूरे तेलंगाना में कमल खिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed