फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Minister Ch Malla Reddy says KCR will come to power at Centre in 2024 there won't be IT raids

Telangana: 2024 में केंद्र में KCR की सरकार बनने के बाद नहीं होगी IT की कार्रवाई, BRS के मंत्री का बड़ा बयान

Sun, 27 Nov 2022 07:15 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 27 Nov 2022 07:15 PM IST
सार

तेलंगाना के श्रम मंत्री सी मल्ला रेड्डी ने रविवार को एक बैठक में कहा कि 2024 के आम चुनावों में केसीआर की सरकार केंद्र में आएगी। इसके बाद पूरे देश में आयकर में ढील दी जाएगी और छापे नहीं होंगे।

विज्ञापन
Telangana Minister Ch Malla Reddy says KCR will come to power at Centre in 2024 there won't be IT raids
तेलंगाना के सीएम केसीआर - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्र के खिलाफ लगातार हमलावर रहने वाले केसीआर के एक मंत्री ने रविवार को बड़ा बयान दिया है।  तेलंगाना के श्रम मंत्री सी मल्ला रेड्डी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि 2024 के आम चुनाव के बाद केंद्र में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की सरकार बनेगी। जिसके बाद पूरे देश में आयकर (आई-टी) द्वारा छापेमारी नहीं की जाएगी। वहीं, दूसरी ओर सामने आया है कि सीएम के चंद्रशेखर राव नौ दिसंबर को एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो की आधारशिला रखेंगे। तेलंगाना सरकार के मंत्री के टी रामा राव ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी। 

विज्ञापन


श्रम मंत्री सी मल्ला रेड्डी बोले केंद्र में बनेगी केसीआर की सरकार
तेलंगाना के श्रम मंत्री सी मल्ला रेड्डी ने रविवार को एक बैठक में कहा कि 2024 के आम चुनावों में केसीआर की सरकार केंद्र में आएगी। फिर, पूरे देश में आयकर में ढील दी जाएगी और छापे नहीं होंगे। केसीआर ऐसा नियम लाएगे कि लोग  स्वेच्छा से कर का भुगतान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि देश में बदलाव होना चाहिए। 
विज्ञापन


उनका ये बयान तब आया है जब हाल ही में आयकर विभाग के अधिकारियों ने मल्ला रेड्डी और उनके परिवार के सदस्यों के घरों की तलाशी ली थी।साथ ही उनके शिक्षण संस्थानों पर भी छापे मारे गए थे। साथ ही पुलिस ने 24 नवंबर को मल्ला रेड्डी के खिलाफ आयकर अधिकारियों के काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 नौ दिसंबर को एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो की आधारशिला रखेंगे केसीआर
नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास मंत्री के टी रामा राव ने रविवार को जानकारी दी कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव नौ दिसंबर को एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि माइंडस्पेस जंक्शन से शमशाबाद (हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा) हवाईअड्डे तक शुरू होने वाली यह परियोजना 31 किलोमीटर लंबी होगी और इसकी लागत लगभग 6,250 करोड़ रुपये होगी।


उन्होंने कहा कि हैदराबाद आगे बढ़ रहा है। एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो तेलंगाना सरकार द्वारा वित्तपोषित परियोजना है और इसे तीन साल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने डीपीआर जमा कर दी है और अतिरिक्त 31 किलोमीटर के सिटी मेट्रो विस्तार के लिए केंद्र सरकार के साथ चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed