फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Members of two families clashed over a land dispute; Two people died, five others injured

Telangana: भूमि विवाद को लेकर दो परिवारों के सदस्य आपस में भिड़े; दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

Mon, 26 Jun 2023 11:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 26 Jun 2023 11:19 PM IST
सार

Telangana: पुलिस ने बताया कि यह घटना जिले के रेबेना मंडल के जक्कुलापल्ली गांव में एक खेत में हुई। दोनों समूह के लगभग आठ-दस लोग आपस में भिड़ गए और कथित तौर पर सभी ने एक-दूसरे पर डंडों और कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Telangana Members of two families clashed over a land dispute; Two people died, five others injured
दो समूहों में झड़प (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलंगाना के कुमारम भीम आसिफाबाद जिले के एक गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो परिवारों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य घायल बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

 

पुलिस ने बताया कि यह घटना जिले के रेबेना मंडल के जक्कुलापल्ली गांव में एक खेत में हुई। दोनों समूह के लगभग आठ-दस लोग आपस में भिड़ गए और कथित तौर पर सभी ने एक-दूसरे पर डंडों और कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया। घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। अब स्थिति नियंत्रण में है। गांव में पुलिस की टीम तैनात कर दी गई है। इस बीच पुलिस की टीम ने गांव का दौरा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed