{"_id":"5bbdaa56867a55287506931c","slug":"telangana-elections-2018-bjp-president-amit-shah-in-election-rally-karimnagar-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: अमित शाह करीमनगर में रैली को करेंगे संबोधित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: अमित शाह करीमनगर में रैली को करेंगे संबोधित
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
Amit shah in Hyderabad
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को एक दिवसीय यात्रा पर तेलंगाना पहुंचे हैं। शाह यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अमित शाह इस दौरान राज्य के संसदीय क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ दो अलग बैठकों में हिस्सा लेंगे।
हैदराबाद पहुंचकर अमित शाह ने सबसे पहले अग्रसेन जयंती के मौके पर महाराजा अग्रसेन को श्रद्धांजलि दी।
भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख अनिल बलूनी ने एक बयान जारी कर शाह के कार्यक्रम का ब्यौरा दिया। अमित शाह सुबह हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके बाद वे महाराजा अग्रसेन स्मारक पर माल्यार्पण करेंगे।
विज्ञापन
दोपहर में वह हैदराबाद में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं एवं शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे करीमनगर के अंबेडकर मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के तहत देर शाम भाजपा अध्यक्ष प्रदेश कार्यालय में 60 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं, संयोजकों एवं विस्तारकों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
भाजपा के प्रदेश महासचिव चिंता संबा मूर्ति ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि शाह हैदराबाद, सिकंदराबाद, मलकानगिरी और चेवेला लोकसक्षा क्षेत्र की बूथ समिति के अध्यक्षों और अन्य नेताओं से यहां एग्जिबीशन ग्राउंड में वार्ता करेंगे।
शाह महबूबनगर, नगरकुरनूल, भोंगीर और नलगोंडा लोकसभा सीटों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।
इसमें कहा गया कि दोपहर बाद पार्टी प्रमुख सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिये करीमनगर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Telangana: BJP President Amit Shah paid respects to Maharaj Agrasen on #MaharajaAgrasen Jayanti today, in Hyderabad. pic.twitter.com/TqdK3VZShV
— ANI (@ANI) 10 October 2018विज्ञापन