फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: Doc indicating unaccounted transactions worth crores seized raids against Congress candidate: ED

Telangana: ED का दावा- कांग्रेस उम्मीदवर के ठिकानों से जब्त दस्तावेजों में करोड़ों के बेहिसाब लेनदेन के संकेत

Wed, 22 Nov 2023 09:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 22 Nov 2023 09:19 PM IST
सार

Telangana: पूर्व सांसद विवेक वेंकटस्वामी तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में सबसे अमीर राजनेता हैं। उन्होंने अपनी 600 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। राज्य की 119 विधानसभा सीटों पर तीस नवंबर को मतदान होगा।  

विज्ञापन
Telangana: Doc indicating unaccounted transactions worth crores seized raids against Congress candidate: ED
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

तेलंगाना की विवेक वेंकटस्वामी के खिलाफ तलाशी के दौरान करोड़ों रुपये के संदिग्ध और बेहिसाब लेनदेन का संकेत देने वाले दस्तावेज जब्त किए गए। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को यह दावा किया। वेंकटस्वामी चेन्नूर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। 

विज्ञापन

केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा, विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत मंगलवार को हैदराबाद में कांग्रेस नेता के आवास पर छापेमारी की गई। इसके अलावा, हैदराबाद में उनकी कंपनी विसाका इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यालय परिसर और रामागुंडम में विजिलेंस सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और मंचेरियल जिले के हाईटेक सिटी में उनके अस्थायी निवास की भी तलाशी ली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद वेंकटस्वामी (65 वर्षीय) तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उन्होंने अपनी 600 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। राज्य की 119 विधानसभा सीटों पर तीस नवंबर को मतदान होगा।  
 

विज्ञापन

वेंकटस्वामी ने इस महीने की शुरुआत में भाजपा से इस्तीफा दे दिया था और हैदराबाद में पार्टी नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वह पहले कांग्रेस में ही थे, जहां से वह बीआर और फिर भाजपा में चले गए थे। 
 

ईडी को जानकारी मिली थी कि विवेक (जिन्हें डॉक्टर गद्दाम विवेकानंद के रूप में भी जाना जाता है) के बैंक खाते से विजिलेंस सिक्योरिटी सर्विस लिमिटेड के साथ आठ करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है। इसके बाद जांच के लिए एजेंसी ने छापेमारी शुरू की। 
 

एजेंसी ने दावा किया, विजिलेंस सिक्योरिटी के बैंक खाते का इस्तेमाल बिना किसी वास्तविक कारोबार के पैसे ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था और विवेक, उनकी पत्नी व उनकी कंपनी विसाका इंडस्ट्रीज का विजिलेंस सिक्योरिटी के साथ सौ करोड़ रुपये से ज्यादा लेन-देन था। इसने आगे कहा, तलाशी अभियान में डिजिटल उपकरण और करोड़ों रुपये के संदिग्ध व बेहिसाब लेन-देन का संकेत देने वाले दस्तावेजों को जब्त किया गया है। संपत्ति के सौदों में बेहिसाब नकदी का इस्तेमाल किया गया।  
 

ईडी ने कहा कि जब्त किए गए दस्तावेजों से यह भी पता चलता है कि समूह की कंपनियों के भीतर बड़े पैमाने पर अंतर-कंपनी जमा राशियां (इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट्स) हैं, जिनका कोई वैध कारोबार नहीं है, लेकिन उनके पास बड़े पैमाने पर जमीन की संपत्ति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed