{"_id":"690e0f1c6ec3de952100351c","slug":"telangana-cm-revanth-reddy-on-being-asked-about-aimim-backing-congress-candidate-in-jubilee-hills-bypoll-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jubilee Hills Bypoll: BJP-BRS साथ हैं तो हम क्यों नहीं ले सकते मदद? AIMIM से समर्थन पर बोले तेलंगाना CM रेड्डी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jubilee Hills Bypoll: BJP-BRS साथ हैं तो हम क्यों नहीं ले सकते मदद? AIMIM से समर्थन पर बोले तेलंगाना CM रेड्डी
Fri, 07 Nov 2025 08:54 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 07 Nov 2025 08:54 PM IST
सार
ubilee Hills Bypoll: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जुबली हिल्स उपचुनाव के प्रचार के दौरान टोपी पहनने पर आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और कांग्रेस सभी धर्मों और 140 करोड़ लोगों के साथ समान व्यवहार करती है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में भाजपा और बीआरएस एक तरफ हैं, जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी दूसरी तरफ हैं।
विज्ञापन
ए. रेवंत रेड्डी, सीएम, तेलंगाना
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान टोपी पहनने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पहले टोपी पहनी थी।
केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार की टिप्पणी पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हिंदू धर्म का पालन करते हैं, लेकिन अन्य धर्मों का भी सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी जी ने भी टोपी पहनी थी, मैं उनकी तस्वीरें भेजूंगा। पहले बंडी संजय कुमार यह स्पष्ट करें कि मोदी जी की नीति क्या है। रेड्डी ने कहा कि अगर भाजपा नेताओं को लगता है कि देश में मुस्लिम अल्पसंख्यक नहीं होने चाहिए, तो यह उनकी 'सोच की गरीबी' है।
उन्होंने आगे कहा, बंडी संजय की सोच में खामी है। मैं उन्हें भाजपा नेताओं की टोपी पहने तस्वीरें भेजूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल पर जाने पर वहां की परंपराओं का सम्मान करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सभी धर्मों के बीच समानता और सम्मान बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'हम चित्तपुर में रूट मार्च के लिए RSS के अनुरोध पर विचार करेंगे..': हाईकोर्ट में बोली कर्नाटक सरकार
मुस्लिम तुष्टीकरण के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए रेड्डी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने हिंदू और मुस्लिम समुदायों को कांग्रेस की 'दो आंखें' बताया था। उन्होंने कहा, कांग्रेस सभी धर्मों और 140 करोड़ लोगों को समान रूप से देखती है। जब भी कांग्रेस सत्ता में रही है, उसने अल्पसंख्यकों को अवसर दिए हैं और इसके उदाहरण के रूप में उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन, सलमान खुर्शीद और कई अन्य नामों का जिक्र किया। रेड्डी ने कहा था- कांग्रेस मतलब मुसलमान और मुसलमान मतलब कांग्रेस।
रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) एक तरफ हैं, जबकि कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और एआईएमआईएम दूसरी तरफ हैं। एआईएमआईएम 11 नवंबर को होने वाले जुबली हिल्स उपचुनाव में कांग्रेस का समर्थन कर रही है।
बंडी संजय कुमार की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, जिसमें उन्होंने कहा था कि जुबली हिल्स में हिंदुओं को 'वोट बैंक' के रूप में एकजुट होना चाहिए, रेड्डी ने कहा कि भाजपा इस उपचुनाव में अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएगी। उन्होंने कहा, क्या वह यह मान रहे हैं कि हिंदू भाजपा के साथ नहीं हैं? क्या हिंदू नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व का विरोध कर रहे हैं? बंडी संजय को यह समझना चाहिए कि यहां भाजपा और बीआरएस एक ही हैं।
मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी पर 'बीआरएस का समर्थन करने' का आरोप लगाया। जब उनसे पूछा गया कि क्या जुबली हिल्स उपचुनाव उनकी सरकार के लिए जनमत संग्रह साबित होगा, तो उन्होंने कहा कि हर चुनाव सरकार के कामकाज की परीक्षा होता है। रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार हर चुनाव के नतीजों का विश्लेषण करेगी और बेहतर काम करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि वह हर चुनाव में पूरे जोश के साथ प्रचार करते हैं।
बीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राव ने अब तक मतदाताओं से अपील तक नहीं की है। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी पर हमला करते हुए रेड्डी ने उन्हें 'खराब भाई' बताया और कहा कि वह उनकी सरकार की विकास योजनाओं में बाधा डाल रहे हैं, जिसमें हैदराबाद की मूसी नदी के पुनर्विकास की परियोजना भी शामिल है।
ये भी पढ़ें: कलकत्ता हाईकोर्ट: HIV पीड़ित कैदी को 15 साल बाद सशर्त जमानत; हत्या मामले में सुनाई गई थी उम्रकैद की सजा
रेड्डी ने कहा कि संयुक्त आंध्र प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने ही अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, मेट्रो रेल, हाईटेक शहर और कई प्रतिष्ठित संस्थान स्थापित किए थे, जो उस समय के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पहलों के बाद आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि बीआरएस या बीजेपी में से कोई भी हैदराबाद के लिए कोई बड़ी परियोजना लेकर नहीं आए।
उन्होंने कहा कि जुबली हिल्स के मतदाताओं को 2014 से 2024 तक कांग्रेस, बीआरएस और भाजपा के शासन की तुलना करनी चाहिए और कांग्रेस के पक्ष में फैसला लेना चाहिए।
निजी पेशेवर कॉलेजों द्वारा ट्यूशन फीस की बकाया राशि देने में देरी को लेकर विरोध पर रेड्डी ने कहा कि सरकार इसे किस्तों में चुकाएगी। उन्होंने कहा कि क्या कॉलेज प्रबंधन सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है? और यह भी चेतावनी दी कि कॉलेज बंद कर छात्रों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन