{"_id":"6212143363f1216f72710448","slug":"telangana-cm-kcr-meets-maharashtra-cm-uddhav-thackeray-cabinet-ncp-leader-sharad-pawar-third-front-anti-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री ठाकरे और शरद पवार से मिले केसीआर, उद्धव बोले- कुछ लोग सिर्फ अपने एजेंडे के लिए काम कर रहे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री ठाकरे और शरद पवार से मिले केसीआर, उद्धव बोले- कुछ लोग सिर्फ अपने एजेंडे के लिए काम कर रहे
Sun, 20 Feb 2022 03:43 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 20 Feb 2022 03:43 PM IST
सार
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के अध्यक्ष ठाकरे ने पिछले हफ्ते राव को फोन किया था और उन्हें मुंबई आमंत्रित किया था। ठाकरे ने भाजपा की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ और संघीय भावना को बनाए रखने के लिए राव की लड़ाई को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
केसीआर और उद्धव ठाकरे।
- फोटो : ANI
विस्तार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव रविवार को महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से मिलने उनके आधिकारिक आवास वर्षा बंगले पहुंचे। यहां केसीआर ने ठाकरे के साथ उनके कैबिनेट मंत्रियों से भी मुलाकात की। बैठक में अभिनेता प्रकाश राज भी मौजूद थे। ठाकरे से मुलाकात के बाद केसीआर राकांपा नेता शरद पवार के आवास पहुंचे और राष्ट्रीय राजनीति से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के अध्यक्ष ठाकरे ने पिछले हफ्ते राव को फोन किया था और उन्हें मुंबई आमंत्रित किया था। ठाकरे ने भाजपा की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ और संघीय भावना को बनाए रखने के लिए राव की लड़ाई को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा है कि राव से मिलने के बाद इस मुद्दे पर भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
केसीआर ने कही यह बात
मुलाकात के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव ने कहा कि देश की राजनीति, विकास की गति, आजादी के 75 साल होने पर देश के हालात के ऊपर चर्चा करने के लिए मैं महाराष्ट आया हूं। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलकर प्रसन्न हो रहा हूं।
उन्होंने कहा कि हमने कई विषयों पर लंबी चर्चा की। काफी बातों पर हमारी सहमति बनी है। हमने मिलकर आगे के लिए काम करने का फैसला किया है। देश में हमारे कई भाई हैं, उनसे मेरी और उद्धव ठाकरे की बातचीत हो रही थी।
उन्होंने कहा कि हम सभी आगे हैदराबाद और अन्य किसी स्थान पर मिलकर बातचीत करेंगे और रास्ता तय करेंगे कि क्या करना है। जिस तरह से देश चल रहा है उसमें बदलाव आना चाहिए। हम ज़ुल्म और नाजायज कामों के खिलाफ लड़ना चाहते हैं।
उद्धव ने यह कहा...
उद्धव ने कहा कि हमारा हिंदुत्व हमें गलत राजनीति नहीं सिखाता। कुछ लोग सिर्फ अपने एजेंडे के लिए काम करते हैं। फिर चाहे इसकी कीमत देश को ही क्यों न उठानी पड़े। हमें मकसद देश को सही रास्ते पर लाना है। कौन पीएम होगा या कौन पीएम बन सकता है? इस पर बाद में चर्चा करेंगे। हम आगे भी कई राजनीतिक नेताओं से मिलने वाले हैं।
गैर-भाजपाई राज्यों के सीएम को एकजुट करने की कोशिश
के. चंद्रशेखर राव के प्रयासों की सराहना करते हुए ठाकरे ने पिछले हफ्ते ही कहा था कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने देश को विभाजनकारी ताकतों से बचाने के लिए सही समय पर आवाज उठाई है। पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एच डी देवेगौड़ा ने भी हाल में राव को फोन किया था और उनकी लड़ाई को समर्थन दिया था। राव ने देवेगौड़ा से कहा था कि वह बेंगलुरु आकर उनसे इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे।