फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana CM kcr leaves for Bihar financial aid to Galwan martyrs, national politics on agenda

BIHAR: एक ही मंच पर नजर आए सीएम नीतीश और केसीआर, सुशील मोदी बोले- दिवास्वप्न देखने वाले दो नेताओं की मुलाकात

Wed, 31 Aug 2022 06:09 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 31 Aug 2022 06:09 PM IST
सार

पटना पहुंचने के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सीएम नीतीश कुमार से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भविष्य की राष्ट्रीय राजनीति पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
Telangana CM kcr leaves for Bihar financial aid to Galwan martyrs, national politics on agenda
आर्थिक सहायता प्रदान करते केसीआर और नीतीश कुमार। - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव 2020 में गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए आज बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। केसीआर के पटना पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। केसीआर ने पटना में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात भी की।

विज्ञापन


राव सीएम नीतीश के साथ राष्ट्रीय एजेंडों पर की चर्चा
सीएम नीतीश से मुलाकात के दौरान राव देश में वर्तमान और भविष्य की राष्ट्रीय राजनीति पर चर्चा हुई। दोनों नेता साल 2024 में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर भी चर्चा की। इस बीच तेलंगाना के सीएम के.चंद्रशेखर राव ने कहा कि नीतीश जी के साथ बातचीत हुई और एक बात पर सहमति बनी कि किसी भी प्रकार से बीजेपी की सरकार को देश से बाहर करना है। 8 साल से नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने हुए हैं लेकिन हर सेक्टर में देश का विनाश हो रहा है, देश के सभी लोग परेशान हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से पहले रुपये का इतना अवमूल्यन कभी नहीं हुआ। किसानों को एक साल से अधिक समय तक विरोध क्यों करना पड़ा। केंद्र की विफलताओं के कारण देश को हर क्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ा। यह शर्म की बात है कि सत्तारूढ़ दल कहता है कि वे अन्य सभी राजनीतिक दलों को खत्म कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना CM ने कहा कि केंद्र सरकार के नाकामियों की वजह से देश का काफी नुकसान हुआ है और जो राज्य अपने जगह पर खड़े होकर अच्छा काम कर रहे हैं उन्हें करने नहीं दिया जा रहा है क्या इसका जवाब केंद्र सरकार के पास है? मोदी जी का खुद का वादा था कि 2022 तक हर गरीब का अपना मकान होगा..क्या ये सफल हुआ?

उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से धर्म के नाम पर लोगों को और समाज को तोड़ने का काम किया जा रहा है तथा एक अच्छे भारत को खराब करने का जो प्रयास हो रहा है तो ये देश को कहां ले जाएगा? इसलिए देश की अर्थव्यवस्था खत्म और रुपए का मूल्य गिर गया है आदि। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक वरिष्ठ नेता हैं। हम उनके साथ मिलकर विपक्ष को एकजुट करने का प्रयास करेंगे।

राव शहीद सैनिकों के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये सौंपे
तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ गलवान घाटी में जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों के परिवारों और हाल ही में एक आग दुर्घटना में मारे गए 12 बिहार श्रमिकों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की। उन्होंने शहीद सैनिकों के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये और मृत प्रवासी श्रमिकों के परिजनों को 5 लाख रुपये के चेक सौंपें। राव ने 2020 में गलवान घाटी संघर्ष में शहीद हुए 19 जवानों के परिवारों को समर्थन देने की घोषणा की थी। तेलंगाना सरकार ने इससे पहले दक्षिणी राज्य के कर्नल संतोष बाबू को समर्थन दिया था, जो झड़पों में शहीद हो गए थे।




तेजस्वी यादव ने किया संबोधित
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और तेलंगाना के सीएम केसीआर का आज का कार्यक्रम गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों और हाल ही में हैदराबाद में हुए हादसे में मारे गए लोगों को सम्मानित करने के मद्देनजर है। अगर सभी राज्य इस तरह सहयोग करते हैं, तो देश सफल होगा। 

नीतश ने कही यह बात
बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा कि गलवान घाटी में लगभग 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे ये घटना 15 जून 2020 को घटी थी। राज्य सरकार ने तय कर लिया था कि शहीदों के परिवार को 11-11 लाख रु.का अनुग्रह योगदान देंगे और इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से शहीदों के परिवार को 25-25 लाख अनुग्रह योगदान दिया गया।

यह दिवास्वप्न देखने वाले दो नेताओं की मुलाकात: सुशील मोदी
दोनों नेताओं की मुलाकात पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि यह अपने-अपने राज्यों में जनाधार खो रहे और प्रधानमंत्री बनने की आकांक्षा रखने वाले नेताओं की मुलाकात है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री मोदी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह दिवास्वप्न देखने वाले दो नेताओं की मुलाकात है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कहीं नहीं ठहरते। उन्होंने इस बैठक को विपक्षी एकता का ताजा कॉमेडी शो करार दिया।
 

पिछले दिनों नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग होकर भाजपा से नाता तोड़ लिया था। बाद में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वामपंथी दलों से हाथ मिला लिया और राज्य में महागठबंधन की सरकार बनाई। इस राजनीतिक उलट-फेर को भाजपा ने जनता से धोखा और जनादेश का अपमान बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed