फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana bus accident more than 10 people killed and injured in state-run RTC bus

तेलंगाना : ब्रेक फेल होने से घाटी में गिरी बस, 51 श्रद्धालुओं की मौत

Tue, 11 Sep 2018 07:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंडागट्टु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंडागट्टु Updated Tue, 11 Sep 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
Telangana bus accident more than 10 people killed and injured in state-run RTC bus
Telangana bus accident

तेलंगाना के जगतियाल जिले में एक बस के घाटी में गिरने से 51 यात्रियों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। राव ने सभी मृतकों के परिवार वाले को पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता के रूप में देने की घोषणा की है। तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बस कोंडागट्टू से जगतियाल जा रही थी। इस दौरान शानिवारापेट गांव के नजदीक घाट रोड से फिसल कर घाटी में गिर गई। घायलों को जगतियाल और पड़ोस के करीमनगर जिला के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जगतियाल के जिला क्लेक्टर ए. शरत ने फोन पर बताया, ‘दुर्घटना सुबह 11:45 बजे से 12 बजे की बीच हुई’।
विज्ञापन


मोड़ पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना का कारण तेज मोड़ पर स्पीड अधिक होने का ड्राइवर का बस पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। बस के अचानक तेज गति से मुड़ने के कारण एक तरफ के यात्री अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण बस का नियंत्रण बिगड़ गया। कई लोगों की मौत दम घुटने के कारण हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। हादसे के बाद कई कार व अन्य वाहन सवारों ने लोगों को बचाने का काम शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed