फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana BJP leader Jithender Reddy's "Bull treatment" tweet irks party

तेलंगाना: BJP नेता जितेंद्र रेड्डी के ‘बैल जैसे व्यवहार’ वाले ट्वीट पर विवाद, पार्टी ने ही समझा डाले नियम

Fri, 30 Jun 2023 02:33 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 30 Jun 2023 02:33 PM IST
सार

तेलंगाना में पिछले कुछ दिन से भाजपा नेताओं द्वारा कथित तौर पर की गई कुछ टिप्पणियों पर पार्टी ने आपत्ति जताई। भाजपा ने कहा कि इस तरह की अनुशासनहीनता हमारी पार्टी में अस्वीकार्य है।

विज्ञापन
Telangana BJP leader Jithender Reddy's "Bull treatment" tweet irks party
तेलंगाना भाजपा में रार! - फोटो : social media

विस्तार

तेलंगाना भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद एपी जितेंद्र रेड्डी ने एक विवादास्पद पोस्ट ट्वीट किया है। दरअसल, उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर लिखा कि तेलांगना भाजपा नेतृत्व को भी इसी तरह के उपचार की जरूरत है। वीडियो में एक शख्स बैल को लात मारते हुए उसे वाहन में चढ़ाता हुआ दिख रहा है। इस ट्वीट की उन्ही की पार्टी यानी भाजपा ने कड़ी निंदा की है। भाजपा का कहना है कि नेताओं को पार्टी की संस्कृति नहीं भूलनी चाहिए।

विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने गुरुवार को किए गए पोस्ट में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अमित शाह और बीएल संतोष सहित भाजपा तेलंगाना और सुनील बंसल को टैग किया है।

विज्ञापन

रेड्डी ने एक अन्य ट्वीट में अपनी बात का अर्थ समझाने की कोशिश करते हुए कहा कि वीडियो में यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय के नेतृत्व पर सवाल उठाने वालों के साथ किस तरह का व्यवहार किया जाना चाहिए, लेकिन उनकी बात को गलत समझ लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेलंगाना में पिछले कुछ दिन से भाजपा नेताओं द्वारा कथित तौर पर की गई कुछ टिप्पणियों (जिनमें रेड्डी का ट्वीट भी शामिल है) पर पार्टी ने आपत्ति जताई। भाजपा ने कहा कि इस तरह की अनुशासनहीनता हमारी पार्टी में अस्वीकार्य है। 



इसके अलावा मीडिया के एक वर्ग में ऐसी खबरें हैं कि वरिष्ठ नेता एटाला राजेंद्र और कोमाटिरेड्डी राज गोपाल राज्य नेतृत्व से खुश नहीं हैं।

भाजपा की तेलंगाना इकाई के मुख्य प्रवक्ता कृष्णा सागर राव ने अपनी पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा किए जा रहे अनुचित व्यवहार की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि वे उस पार्टी को भूल रहे हैं, जिसका वे वर्तमान में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भाजपा कांग्रेस या बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) नहीं है। भाजपा में पार्टी तथा उसके नेतृत्व की सार्वजनिक आलोचना करने की संस्कृति नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत एजेंडा पार्टी के एजेंडा पर हावी नहीं हो सकता। इन नेताओं को पता होना चाहिए कि पार्टी में एक ‘लक्ष्मण रेखा’ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed