'खरगे को प्रचार से रोकें...': PM पर कांग्रेस अध्यक्ष के विवादित बयान पर भड़की तेलंगाना BJP; EC से की ये मांग
कर्नाटक में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने गुरुवार को पीएम मोदी की तुलना एक जहरीले सांप से की थी। हालांकि बाद में विवाद बढ़ने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी प्रधानमंत्री के लिए नहीं बल्कि सत्तारूढ़ भाजपा के लिए थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष तरुण चुघ ने शुक्रवार को नाराजगी जताई। उन्होंने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है, जिसमें खरगे को प्रचार करने से रोकने का आग्रह किया है। इसके साथ ही प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
बयान पर बवाल बढ़ने पर खरगे ने दी थी सफाई
कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्य में पार्टी का चुनाव प्रचार करने के लिए कलबुर्गी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पहले पीएम मोदी को अच्छा इंसान बताया और फिर उनकी भाषा अभद्र होती चली गई। खरगे ने कहा कि पीएम मोदी जहरीले सांप की तरह हैं। आप सोच सकते हैं कि यह जहर है या नहीं। अगर आप इसके संपर्क में आते हैं तो आपकी जान चली जाएगी।
हालांकि, खरगे ने इस पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी के लिए नहीं बोल रहा था। मेरा मतलब था कि बीजेपी की विचारधारा सांप की तरह है। मैंने पीएम मोदी के लिए व्यक्तिगत रूप से यह कभी नहीं कहा। मैंने जो कहा था कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है। अगर आप इसे छूने की कोशिश करते हैं, तो आपकी मृत्यु निश्चित है।
कई प्रावधानों का उल्लघंन
तरुण ने यह दावा किया कि खड़गे की टिप्पणी आदर्श आचार संहिता के कई प्रावधानों का उल्लंघन करती है। इसलिए चुनाव आयोग को जल्द से जल्द इस पर संज्ञान लेकर खरगे को प्रचार करने से रोकना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी इंसान की 'जहरीले सांप' से तुलना करना ऐसे व्यक्ति को दुश्मन, अविश्वसनीय, विश्वासघाती, विश्वासघाती और धोखेबाज बताता है।
पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
चुघ ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस पार्टी ने व्यक्तिगत रूप से पीएम पर टिप्पणी की है। इससे पहले भी वह कई बार अनाप शनाप बोल चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैं बता सकता हूं कि कब कब क्या क्या बोला गया। हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने 'मोदी तेरी कबर खुदेगी' कहकर मौत की कामना की थी। पीएम को 100 सिर वाला रावण भी बुला चुके हैं।
उन्होंने कहा कि खरगे की टिप्पणी पर मानहानि के प्रावधानों के तहत जुर्माना लगाया जाना चाहिए।