फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Assembly elections 2018: Asdudding owaisi, KC rao meeting

नतीजों से पहले तेलंगाना में सियासी हलचल तेज, चंद्रशेखर राव से मिले ओवैसी

Mon, 10 Dec 2018 01:50 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Dec 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
Telangana Assembly elections 2018: Asdudding owaisi, KC rao meeting
के सी राव से मिलेंगे असदुद्दीन ओवैसी
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले यहां सियासी हलचल तेज हो गई है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी टीआरएस प्रमुख और तेलंगाना के कार्यवाहक सीएम के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद ओवैसी ने कहा कि केसीआर बिना किसी सपोर्ट के सीएम बनेंगे और हम उनके साथ खड़े रहेंगे। हमने किसी तरह की मांग नहीं की है, हम उनके साथ खड़े हैं न सिर्फ तेलंगाना की भलाई के लिए बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए भी।  
विज्ञापन

विज्ञापन


 
बता दें कि दोनों पार्टियों ने यहां अलग-अलग चुनाव लड़ा है, लेकिन अंदरखाने दोनों के बीच दोस्ताना रिश्ता रहा है।  इससे पहले आज ओवैसी ने कहा था कि वह सोमवार को केसीआर (राव) से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र निर्माण के एक बड़े लक्ष्य की ओर हमारा पहला कदम है। हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने ट्वीट किया, ‘मैं आज अपराह्र तेलंगाना के कार्यवाहक और अगले मुख्यमंत्री, केसीआर साहब से मुलाकात करूंगा। इंशाअल्लाह वह अपने बलबूते ही सरकार बनाएंगे और मजलिस उनके साथ खड़ी रहेगी। यह राष्ट्र निर्माण के एक बड़े लक्ष्य की ओर हमारा पहला कदम है। 

कांग्रेस ने बनाई यह रणनीति

वहीं, इसी तरह की एक और सियासी हलचल में तेलंगाना कांग्रेस के नेता जीएन रेड्डी ने कहा कि हम अपने सहयोगी दलों के साथ राज्यपाल से मुलाकात करने जा रहे हैं। उन्हें बताएंगे कि हमारा गठबंधन चुनाव से पहले हुआ है और मंगलवार को जैसा भी नतीजा आए हमारे गठबंधन को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में पहचाना जाए। अगर गठबंधन को बहुमत मिलता है तो राज्यपाल को सबसे पहले हमें मौका देना चाहिए। 
टीआरएस ने इस बार अकेले ही चुनाव लड़ा और उसके सामने कांग्रेस की अगुवाई वाला गठबंधन था। इसमें तेलुगू देशम पार्टी और वामदल शामिल हैं। वहीं, ओवैसी ने सिर्फ हैदराबाद में ही अपने उम्मीदवार उतारे जहां उनका खासा प्रभाव है। 

बता दें कि 11 दिसंबर को तेलंगाना सहित 5 राज्यों के चुनाव नतीजे आने हैं। तमाम एग्जिट पोल में टीआरएस को बहुमत मिलता दिख रहा है। के सी राव अकेले दम पर ही सरकार बना सकते हैं। रविवार को सियासी हलचल बढ़ाते हुए भाजपा ने टीआरएस को सशर्त समर्थन की पेशकश की थी। 


भाजपा के तेलंगाना अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने कहा था कि किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में भाजपा टीआरएस का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि टीआरएस को यह साफ करना होगा कि वह कांग्रेस या ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम  का समर्थन नहीं लेगी। दिलचस्प है कि केसीआर और ओवैसी आधिकारिक रूप से साथ नहीं है मगर चुनाव से पहले सार्वजनिक तौर पर दोस्ती की बात स्वीकार कर चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed