तेलंगाना चुनाव 2018: राहुल गांधी ने कहा- केसीआर का मतलब 'खाओ कमीशन राव'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी ने यह दावा भी किया कि तेलंगाना राष्ट्र समिति भाजपा की "बी टीम" है और उसके प्रमुख के चंद्रशेखर राव प्रधानमंत्री मोदी के लिए "तेलंगाना रबर स्टांप" की तरह काम करते हैं।
राहुल ने ट्वीट किया, "ओवैसी की एआईएमआईएम भाजपा की "सी टीम" है, जिसका काम है भाजपा/केसीआर विरोधी मतों को तोड़ना।"
कांग्रेस प्रमुख ने कहा, "तेलंगाना की महान जनता मोदी, केसीआर और ओवैसी भले ही अलग-अलग जुबान में बात करते हैं लेकिन वे हैं एक ही। आप उनके झांसे में नहीं आएं।"
TRS is the BJP's "B" team & KCR operates as Mr Modi's, Telangana Rubber Stamp.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 3, 2018
Owaisi's, AIMIM is the BJP's "C" team, whose role is to split the anti BJP/ KCR vote.
Great people of Telangana, Modi, KCR & Owaisi are one. They speak in twisted tongues. Do not be fooled by them! pic.twitter.com/yIt6vlC6Wh
इससे पहले, एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा था कि तेलंगाना का जन्म ही आदर्शवाद और महान सपनों के साथ हुआ था लेकिन टीआरएस/भाजपा के चार साल की नाकामी, दंभ और भ्रष्टाचार ने यहां के लोगों के मन को संशय से भर दिया है।
तेलंगाना के गडवाल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "यह दुख की बात है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने पिछले 5 वर्षों में मोदी को बहुत मदद की। उन्होंने उन्हें राष्ट्रपति चुनाव और उपराष्ट्रपति चुनाव में मदद की। हर किसी ने नोटबंदी का विरोध किया लेकिन केसीआर ने दबाव में इसकी सराहना की। उन्होंने गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) की भी सराहना की।
Rahul Gandhi in Gadwal, Telangana: It's sad that Telangana CM helped Modi so much in last 5 yrs; he helped them in President election&Vice President election. Everyone opposed demonetisation but KCR praised it under pressure, he even praised Gabbar Singh Tax. #TelanganaElections pic.twitter.com/XU3mrDX5cJ
— ANI (@ANI) December 3, 2018