{"_id":"5bfb880abdec22415d4597fb","slug":"telangana-assembly-election-2018-collector-started-innovative-selfie-campaign-to-woo-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला कलेक्टर ने ढूंढा ये अनोखा तरीका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला कलेक्टर ने ढूंढा ये अनोखा तरीका
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Nov 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
K V Karnan
खम्मम जिला प्रशासन ने मतदाताओं को जागरूक करने और उन्हें मतदान का महत्व बताने के लिए रचनात्मक तरीका निकाला है। जिला कलेक्टर के.वी.कर्णन ने लकाराम टैंक बंड पर एक सेल्फी पॉइंट की शुरुआत की है। 'आओ वोट करें -हमारा वोट, हमारा खम्मम' टैगलाइन के साथ इस कैंपेन की शुरुआत की गई है ताकि लोग सक्रिय होकर विधानसभा चुनाव में भारी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
सेल्फी पॉइंट के उद्घाटन के मौके पर असिस्टेंट कलेक्टर हनुमांथू कोडिंबा, नोडल ऑफिसर श्रीराम, सुमन चक्रवर्ती, ईडीएम दुर्गा प्रसाद और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीन की प्रतिकृति भी रखी गई है। कलेक्टर कर्णन ने इस मौके पर मौजूद युवा मतदाताओं के साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने कहा कि हमने जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी जरुरी कदम उठाए हैं। हमारा मुख्य फोकस शहरी इलाकों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर है।
विज्ञापन
कलेक्टर कर्णन ने मतदाताओं से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले नेताओं के संबंध में C-VIGIL एप के जरिये जानकारी देने की अपील की। जिले में 7 दिसंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान के नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।