{"_id":"5f8603f58ebc3e9bee5936a6","slug":"telangana-8-persons-including-a-child-died-after-a-boulder-fell-on-a-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, मकान पर बोल्डर गिरने से बच्चे सहित नौ की मौत ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, मकान पर बोल्डर गिरने से बच्चे सहित नौ की मौत
Wed, 14 Oct 2020 06:23 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 14 Oct 2020 06:23 AM IST
विज्ञापन
हादसे में 8 की मौत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पिक्साबे
तेलंगाना के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद से लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को ट्वीट किया, 'पिछले दो दिन से यहां हो रही भारी बारिश के कारण बंदलागुड़ा के मोहम्मदिया हिल्स में एक दीवार के ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई।'
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं बंदलागुड़ा में मोहम्मदिया हिल्स का निरीक्षण कर रहा था, जहां दीवार के ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। वहां से जाते समय मैंने शमशाबाद में फंसे बस यात्रियों को अपने वाहन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया। अब मैं तालाबकट्टा और यसराब नगर जा रहा हूं।'
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ पत्थर दो मकानों की दीवारों पर गिए गए, जिसके कारण आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि इस बीच, मंगलवार को यहां भारी बारिश के कारण इब्राहिमपट्टनम इलाके में एक पुराने मकान की छत ढह जाने से 40 वर्षीय महिला और उसकी 15 वर्षीय बेटी की मौत हो गई।
तेलंगाना में मंगलवार को कई स्थानों पर हुई भारी बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी के कारण हैदराबाद और राज्य के कई हिस्सों में पानी भर गया है।
#HyderabadRains I was at a spot inspection in Mohammedia Hills, Bandlaguda where a private boundary wall fell resulting in death of 9 people & injuring 2. On my from there, I gave a lift to stranded bus passengers in Shamshabad, now I'm on my way to Talabkatta & Yesrab Nagar... pic.twitter.com/EVQCBdNTvB
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) October 13, 2020