फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tejasvi surya Suggested BJP Yuva Morcha vice president Abhinav Prakash will debate with Rahul Gandhi

LS Polls: भाजपा ने राहुल की चुनौती स्वीकारी, तेजस्वी सूर्या ने बहस के लिए युवा मोर्चा उपाध्यक्ष का नाम बढ़ाया

Mon, 13 May 2024 09:32 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 13 May 2024 09:32 PM IST
सार

सूर्या ने प्रकाश का नाम आगे बढ़ाते हुए कहा कि वे दलित है। पासी समुदाय से आते हैं। रायबरेली में दलितों की आबादी 30 प्रतिशत से कम है। राहुल गांधी रायबरेली से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Tejasvi surya Suggested BJP Yuva Morcha vice president Abhinav Prakash will debate with Rahul Gandhi
राहुल गांधी और अभिनव प्रकाश - फोटो : amarujala

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ सार्वजनिक बहस के निमंत्रण को भाजपा ने स्वीकार कर लिया है। भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भाजयुमो के उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश को नामांकित किया है। बता दें, सेवानिवृत्त न्यायाधीश मदन बी लोकुर, न्यायाधीश अजीत पी शाह और पत्रकार एन राम ने प्रमुख चुनावी मुद्दों पर बहस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निमंत्रित किया है। 

विज्ञापन

जानें कौन हैं अभिनव प्रकाश
सूर्या ने प्रकाश का नाम आगे बढ़ाते हुए कहा कि वे दलित है। पासी समुदाय से आते हैं। रायबरेली में दलितों की आबादी 30 प्रतिशत से कम है। राहुल गांधी रायबरेली से भी चुनाव लड़ रहे हैं। प्रकाश की उपलब्धियों के बारे में सूर्या ने एक पत्र में बताया कि प्रकाश ने सिर्फ हमारे प्रतिष्ठित नेता हैं बल्कि भाजपा सरकार की योजनाओं, नीतियों और सुधारों के प्रखर वक्ता भी हैं। प्रकाश जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। वे दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में अर्थशास्त्र के सहायक प्रोफेसर रह चुके हैं और साथ ही उन्होंने डीयू के ही प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में अध्यापन कार्य किया है। सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों में उनकी समझ काफी समझ काफी गहरी है। उनकी समझ बहस को महत्वपूर्ण रूप में समृद्ध बनाएगी। 

विज्ञापन

कांग्रेस ने स्वीकार किया निमंत्रण
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 10 मई को स्वयं या कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के माध्यम से बहस में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की थी। हालांकि, रविवार को कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि राहुल गांध ने प्रधानमंंत्री से बहस करने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। राहुल गांधी ने भी निमंत्रण स्वीकार करने की जानकारी खुद एक्स पर पोस्ट करते हुए दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed