{"_id":"6530c326dd13ce29b701cb28","slug":"teenage-boy-and-his-friend-were-killed-in-an-accident-in-maharashtra-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: माता-पिता को गिफ्ट में मिली कार में घूमना पड़ा महंगा, नाबालिग और उसके दोस्त की हुई मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: माता-पिता को गिफ्ट में मिली कार में घूमना पड़ा महंगा, नाबालिग और उसके दोस्त की हुई मौत
Thu, 19 Oct 2023 11:18 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:18 AM IST
सार
अंबरनाथ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उल्हासनगर-अंबरनाथ मार्ग पर मंगलवार रात कार एक पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
accident
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 17 वर्षीय लड़के और उसके दोस्त की एक दुर्घटना में मौत हो गई। दरअसल, हाल ही में लड़के के माता-पिता को उपहार में कार मिली थी। उसी कार में दोनों घूमने निकले थे।
विज्ञापन
अंबरनाथ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उल्हासनगर-अंबरनाथ मार्ग पर मंगलवार रात कार एक पेड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि लड़का 18 वर्षीय दोस्त के साथ कार से घूमने निकला था। तभी कार एक पेड़ से टकरा गई और दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन