फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Teeka Utsav: How will the target of 1.5 crore people be fulfilled in this way? The campaign not started in many states

टीका उत्सव: डेढ़ करोड़ लोगों का लक्ष्य ऐसे कैसे पूरा होगा? कई राज्यों में शुरू ही नहीं हुआ अभियान

Mon, 12 Apr 2021 06:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 12 Apr 2021 06:00 PM IST
सार

सोमवार को टीका उत्सव का एक चौथाई से ज्यादा वक्त गुजर गया। लेकिन कई राज्यों में वैक्सीनेशन ही नहीं हो पा रहा है। 
 

विज्ञापन
Teeka Utsav: How will the target of 1.5 crore people be fulfilled in this way? The campaign not started in many states
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 देश में टीका उत्सव मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय का लक्ष्य चार दिन के टीका उत्सव में तकरीबन डेढ़ करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का है। लेकिन कई राज्यों में वैक्सीन की कमी के कारण केंद्र सरकार के लक्ष्य के मुताबिक टीकाकरण शायद ही संभव हो सके। हालांकि उत्सव के पहले दिन देश में रोजाना लगने वाले टीके से ज्यादा वैक्सीन लगी।

विज्ञापन


अब तक 10 करोड़ को लगे
देश में इस वक्त 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोविड-19 टीके लग चुके हैं। टीका उत्सव के चार दिनों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और जिम्मेदार अन्य महकमों का अनुमान था कि हम तकरीबन डेढ़ करोड़ लोगों का टीकाकरण कर सकेंगे। इसी के मद्देनजर देश के सारे राज्यों में तैयारी की गई थी। सूत्रों का कहना है देश में उपलब्ध वैक्सीन की संख्या इतनी नहीं थी जितनी लगाने की तैयारी थी।
विज्ञापन


इन राज्यों में फीका रहा उत्सव
दिल्ली, पंजाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे कई राज्यों में टीका उत्सव फीका रहा। टीके की कमी की वजह से राज्यों में टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। उससे अनुमान है कि टारगेट शायद ही पूरा हो सके। वहीं विपक्ष ने कोरोना की वजह से लगातार हो रही मौतों के बीच केंद्र की इस उत्सवधर्मिता पर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा में 900 केंद्र बंद रहे
टीका उत्सव के पहले दिन सबसे बुरा हाल ओडिशा का रहा। राज्य में वैक्सीन नहीं होने की वजह से 900 टीकाकरण केंद्र बंद रहे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी टीकाकरण के पहले दिन सामान्य दिनों की तुलना में लगने वाली वैक्सीन की संख्या कम रही। टीका उत्सव के पहले दिन 27 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। 


राहुल ने किया पीएम मोदी पर तंज
टीका उत्सव को लेकर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करते हुए कहा कि मोदी जी ने कोरोना को 18 दिन में जीतने की बात कही थी। इसके लिए उन्होंने थाली से लेकर घंटी तक बजवा दी और मोबाइल की लाइटें तक जलवा दी। लेकिन हालात नहीं सुधरे। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी इस त्रासदी को इवेंट में तब्दील न करें। यह वक्त उत्सव मनाने का नहीं है। इस इवेंटबाजी को बंद किया जाना चाहिए हर राज्य में वैक्सीन की आपूर्ति को बढ़ाया जाना चाहिए ताकि सबको कोरोना की वैक्सीन लग सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed