IAS की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में घिरे BJP अध्यक्ष बराला नहीं देंगे इस्तीफा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में बीजेपी के अंदर ही गतिरोध पैदा हो गया है। बीजेपी के कई नेताओं ने हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला को इस्तीफा देने की सलाह दी है। हालांकि बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि बराला इस्तीफा नहीं देंगे। ये मामला उनके बेटे से जुड़ा है, इस मामले में कानून अपना काम करेगा।
BJP Haryana Chief Subhash Barala has not resigned. The matter is related to his son & the law will take its own course, say BJP Sources
— ANI (@ANI_news) August 7, 2017विज्ञापन
इससे पहले, कुरूक्षेत्र के बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने कहा, किसी का अपहरण करने की कोशिश करना गंभीर अपराध है। इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि 90 फीसदी लड़कियां ऐसे मामले में सामने नहीं आती। इसलिए इस लड़की ने बहुत हिम्मत दिखाई है। पीड़िता के हौसले कितने बुलंद हैं, उसके उस बयान से अंदाजा लगा सकते हैं, जो उसने मीडिया वालों के चेहरा ढंक कर बाइट देने पर कहा। पीड़िता का कहना है कि वह अपना मुंह क्यों छिपाए। चेहरा तो उन्हें छिपाना चाहिए, जिन्होंने ये हरकत की है। उसके बाद उसने बिना चेहरा ढंके मीडिया को बयान दिया।
90% girls don't come in front of camera to narrate their ordeal. This girl took brave step. Would be wrong if we don't protect her: RK Saini pic.twitter.com/0G2tpUooOj
— ANI (@ANI_news) August 7, 2017
सैनी ने कहा कि विपक्ष के सरकार को घेरेने से पहले ही सुभाष बराला को इस्तीफा दे देना चाहिए। यही नैतिकता है।
Before someone points a finger, to save party's image, he (Subhash Barala) must resign: Raj Kumar Saini, BJP on Chandigarh stalking case pic.twitter.com/OyQtBkpY2H
— ANI (@ANI_news) August 7, 2017
बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी करेंगे PIL दाखिल
वहीं बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि छेड़छाड़ मामले में वह PIL दाखिल करेंगे।
With my associate lawyer A.P. Jagga on attempted abduction of a IAS officer's daughter by two drunk goons I will file a PIL in Chandigarh
— Subramanian Swamy (@Swamy39) August 7, 2017
कांग्रेस ने इस मामले पर बीजेपी को घेरने की कवायद शुरू कर दी है। कांग्रेस नेता रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि बीजेपी किडनैपिंग की कोशिश करने वाले व्यक्ति को बचा रही है। केंद्र सरकार के अधीन पुलिस इस मामले में लाचार नजर आ रही है। सूरजेवाला ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह को इस मामले में जवाब देना चाहिए।
हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला पर लड़की से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त विकास बराला और उनके दोस्त आशीष कुमार नशे में थे। उन पर आरोप है कि सफारी कार से उन्होंने लड़की की कार को कई बार रोकने की कोशिश की। और दूसरे रास्ते पर ले जाने की कोशिश की।