फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   teacher beaten in west bengal for not saying jai mamata slogan by tmc workers

पश्चिम बंगाल: ‘जय ममता’ के नारे ना लगाने पर शिक्षक को पीटा

Thu, 25 Jul 2019 07:26 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 25 Jul 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
teacher beaten in west bengal for not saying jai mamata slogan by tmc workers
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में कथित रूप से जय ममता और तृणमूल जिंदाबाद के नारे लगाने को लेकर, छात्रों के दो गुटों में हुए झगड़े में बीच बचाव कराने के दौरान एक कॉलेज शिक्षक के साथ धक्का-मुक्की की गई तथा मुंह पर मुक्के मारे गए। पुलिस ने बताया कि सुब्रत चटर्जी पर हमला करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नबग्राम हीरालाल पॉल कॉलेज के छात्र नहीं हैं जहां बुधवार को यह घटना घटी थी।

विज्ञापन


टीवी चैनलों ने दृश्य दिखाएं हैं कि जब चटर्जी कुछ छात्राओं के साथ कॉलेज के दरवाजे से बाहर निकले तो दो युवक डराने वाले अंदाज में उनकी ओर बढ़ रहे हैं। दोनों युवक शिक्षक को धक्का देते हुए तथा उनके सिर और मुंह पर मुक्के मारते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद चटर्जी जमीन पर गिर जाते हैं तथा कुछ लड़कियां उनके मुंह पर पानी छिड़कती हैं और पीने के लिए पानी देती दिख रही हैं।
विज्ञापन


कॉलेज सूत्रों ने बताया कि कॉलेज परिसर से संचालित होने वाले नेताजी मुक्त विश्वविद्यालय की परास्नातक की कुछ छात्राएं एक क्लासरूम में सेल्फी ले रही थी। तभी टीएमसी के कुछ सदस्यों ने उनसे वहां से चले जाने को कहा जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। छात्राओं ने वहां से जाने से इनकार किया और तो टीएमसी के छात्रों ने मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी के पक्ष में नारे लगाने को कहा लेकिन उन्होंने इससे भी इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने दावा किया कि टीएमसी के समर्थकों ने उन पर हमला किया और उन्हें क्लासरूम में बंद कर दिया। तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय विधायक पी घोषाल ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह कानून व्यवस्था का मसला है। मैंने स्थानीय थाने से जरूरी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed