फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TDP made serious allegations against Andhra Pradesh CM Jagan Mohan Reddy said he killed his own chacha

Andhra Pradesh: टीडीपी ने आंध्र CM जगन मोहन रेड्डी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- इन्होंने अपने चाचा को ही मार डाला

Sun, 11 Feb 2024 11:48 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 11 Feb 2024 11:48 PM IST
सार

लोकेश का कहना है कि मैं श्रीकाकुलम से अपनी शंखरावम यात्रा शुरू करने के लिए भाग्यशाली महसूस करता हूं। यह वही जगह है, जहां गरिमेला, सत्य नारायण, सरदार गौथु लाचन्ना और येरामनायडू जैसी हस्तियों का जन्म हुआ।

विज्ञापन
TDP made serious allegations against Andhra Pradesh CM Jagan Mohan Reddy said he killed his own chacha
टीडीपी नेता नारा लोकेश। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलुगु देशम पार्टी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। टीडीपी ने सीएम पर अपने चाचा की हत्या का आरोप लगाया है। टीडीपी के राष्ट्रीय सचिव नारा लोकेश ने रविवार को एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जगन मोहन रेड्डी ने अपने ही चाचा को मार डाला है। क्या अब वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों को मारने के लिए तैयार है। जगन ने ही चंद्रबाबू नायडू को 53 दिनों तक जेल में कैद रखा। बता दें, लोकेश श्रीकाकुलम जिले के इच्छापुरम निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

जगन अत्याचार के कई मामले शामिल हैं
लोकेश ने आगे कहा कि पिछले 4.10 वर्षों में टीडीपी कार्यकर्ताओं पर कई मामले दर्ज किए गए। मेरे खिलाफ भी 22 मामले शामिल हैं। इनमें हत्या के प्रयास और अत्याचार के कई मामले शामिल हैं। जिस भी अधिकारी और वाईएसआरसीपी नेताओं ने टीडीपी नेताओं को परेशान किया, उनके नाम को रेड बुक में दर्ज किया गया है। जगन ने राज्य को गांजा की राजधानी बना दिया है।

विज्ञापन

क्या सीएम रेड्डी को जेल भेजने के लिए तैयार हैं
लोकेश का कहना है कि मैं श्रीकाकुलम से अपनी शंखरावम यात्रा शुरू करने के लिए भाग्यशाली महसूस करता हूं। यह वही जगह है, जहां गरिमेला, सत्य नारायण, सरदार गौथु लाचन्ना और येरामनायडू जैसी हस्तियों का जन्म हुआ। जगन के खिलाफ माहौल बनाते हुए उन्होंने जनता से पूछा कि क्या वे सीएम रेड्डी को जेल भेजने के लिए तैयार हैं। उन्होंने पूछा कि क्या जगन अमरनाथ गौड़ जैसे पिछड़े लोगों के बच्चों और डॉ. सुधाकर जैसे दलितों के मारने के लिए तैयार है। जगन युवाओं को धोखा दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों में 6100 पदों के लिए डीएससी अधिसूचना जारी नहीं हो सकी। वह सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। टीडीपी सरकार बनाएगी और हर साल डीएससी परीक्षा आयोजित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed