फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TDP chief N Chandrababu Naidu detained before Atmakur visit in Andhra Pradesh Live Updates

आंध्र की राजनीति गरमाई, अतामाकुर दौरे से पहले नजरबंद हुए टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू

Wed, 11 Sep 2019 09:36 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 11 Sep 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
TDP chief N Chandrababu Naidu detained before Atmakur visit in Andhra Pradesh Live Updates
चंद्रबाबू नायडू - फोटो : ANI
आंध्र प्रदेश में तेलगूदेशम पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हो रहे कथित हमले को लेकर गुंटूर जिले के अतमाकुर गांव जाने की कोशिश कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे को नजरबंद कर दिया गया है। इसरे विरोध में चंद्रबाबू नायडू ने अपने घर पर ही आज सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भूख हड़ताल का ऐलान किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन



भड़के पार्टी कार्यकर्ता भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सत्तारुढ़ वाईएसआर कांग्रेस और टीडीपी कार्यकर्ताओं के बीच संभावित भिड़ंत को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले तीन महीनों में वाईएसआर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा हमलों का शिकार होने वाले परिवारों के बीच विश्वास पैदा करने के लिए विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू बुधवार दोपहर को अतामाकुर गांव का दौरा करने वाले हैं।

वहीं, वाईएसआर कांग्रेस ने भी दावा किया है उनके कार्यकर्ताओं पर टीडीपी के लोगों द्वारा हमले किए गए हैं। जिसके विरोध में वाईएसआर कांग्रेस ने भी चलो अतामाकुर नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया है। इससे दोनों पार्टियों के बीच विवाद बढ़ने के आसार हैं।

पुलिस ने अतामाकुर गांव और उसके आसपास के क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा को लागू कर दिया है। गृह मंत्री एम सुचरिता और डीजीपी गौतम सवांग ने टीडीपी नेताओं से अपील की कि वे शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के आधार पर अतामाकुर का दौरा न करें। पुलिस ने टीडीपी के कई नेता और कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट भी किया है।


गुरजला के पुलिस उपाधीक्षक श्रीहरि बाबू ने कहा कि तेलगू देशम पार्टी को चलो अतामाकुर कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। डीजीपी सवांग ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हमारी पुलिस पूरी तरह से तैयार है।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed