फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tcs case absconding hr manager nida khan search intensifies help sought from ats nia

टीसीएस मामला: फरार एचआर मैनेजर निदा खान की तलाश तेज, एसआईडी-एटीएस और एनआईए से मांगी मदद

Fri, 17 Apr 2026 05:38 AM IST
Nirmal Kant ब्यूरो, मुंबई।
ब्यूरो, मुंबई। Published by: Nirmal Kant Updated Fri, 17 Apr 2026 05:38 AM IST
सार

टीसीएस में यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के मामले में फरार एचआर मैनेजर निदा खान की तलाश तेज कर दी गई है। जांच का दायरा बढ़ाया गया है। एसआईटी ने एसआईडी, एटीएस और एनआईए से तकनीकी मदद ली गई है। इस मामले में अब तक नौ एफआईआर दर्ज की गई है और छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
tcs case absconding hr manager nida khan search intensifies help sought from ats nia
टीसीएस नासिक - फोटो : एएनआई

विस्तार

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन मामले में जांच का दायरा अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है। मामले की गंभीरता और इसके संभावित अंतरराष्ट्रीय संबंधों को देखते हुए गठित विशेष जांच दल ने अब राज्य खुफिया विभाग (एसआईडी), आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से तकनीकी सहायता मांगी है। उधर, जांच एजेंसियों ने फरार एचआर मैनेजर निदा खान की तलाश तेज कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त संदीप कार्णिक ने बताया कि आरोपियों के संपर्कों और गतिविधियों की गहन छानबीन के लिए जांच एजेंसियों को पत्र लिखकर सभी विवरण सौंप दिए गए हैं। अब तक कर्मचारियों की शिकायतों के आधार पर नौ एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें यौन उत्पीड़न, धमकी देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस ने मामले में अब तक छह कर्मचारियों और यूनिट ऑपरेशन मैनेजर अश्विनी चैनानी को गिरफ्तार किया है, जो 28 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में हैं। हालांकि, मुख्य साजिशकर्ता एचआर मैनेजर निदा खान अभी भी फरार है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एआई का दुरुपयोग: गूगल ने भारत में 48.37 करोड़ विज्ञापन हटाए, बंद किए 17 लाख खाते
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के चलते वर्क फ्रॉम होम के निर्देश
मामले के तूल पकड़ने के बाद टीसीएस ने नासिक कार्यालय में बिजनेस प्रोसेसिंग आउटसोर्सिंग (बीपीओ) का परिचालन अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। कंपनी ने सभी कर्मचारियों को अगले आदेश तक घर से काम करने के निर्देश दिए हैं। कंपनी सूत्रों का कहना है कि यह निर्णय कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed