फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   taxis on the mumbai roads is less in the near future

मुंबई की सड़कों से भविष्य में गायब हो सकती हैं टैक्सियां

Thu, 28 Sep 2017 12:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 28 Sep 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
taxis on the mumbai roads is less in the near future
टैक्सी

मुंबई में टैक्सी बहुत से लोगों की रोजमरा की जिंदगी का एक हिस्सा है, लेकिन आने वाली दिनों में इनकी संख्या कम हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर शहर में ऑटो की संख्या बढ़ रही है। सूत्रों की मानें तो मुंबई आरटीओ ऑफिस ने पिछले महीने में केवल 200 पारंपरिक टैक्सी को परमिट दिया है, जबकि 20 हजार से ज्यादा ऑटो रिक्शा को परमिट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


2014 में ओला और उबर जैसी कैब सर्विस लॉन्च होने के बाद से ही शहर में पारंपरिक टैक्सियों के भविष्य पर खतरा मंडराने लगा था। जून में सरकार ने ऑटो रिक्शा और टैक्सी परमिट को डी-फ्रीज कर दिया। बाद में राज्य सरकार परमिट को दोबारा जारी करने के लिए एक ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन


पढ़ें: कैब में ही पक्का हो जाएगा 'रिश्ता', बस 'आंटी' को बताएं
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीओ के सूत्रों के मुताबिक, ऑनलाइन एप्लिकेशन आने के बाद ताड़देव, अंधेरी, वडाला और बोरीवली ऑफिस ने टैक्सियों के लिए क्रमशः 87, 71, 16 और पांच परमिट जारी किए हैं। जबकि आरटीओ ऑफिस ने अंधेरी में 13,781, वडाला में 3,300 और बोरीवली में 6,559 ऑटोरिक्शा के लिए परमिट जारी किए हैं। 

एक वरिष्ठ आरटीओ अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया की अगर शहर में नई टैक्सी नहीं होंगी, तो लोगों को लंबी दूरी के सफर में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। वहीं लोगों को कम दूरी तक जाने के लिए कैब करने में भी दिक्कत हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed