{"_id":"686089c9e5f2c2c45e0c9205","slug":"tata-sons-to-set-up-500-crore-rupees-trust-for-families-of-ahmedabad-plane-crash-victims-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Plane Crash: टाटा संस पीड़ित परिवारों के लिए 500 करोड़ का ट्रस्ट बनाएगा, टाटा ट्रस्ट भी इतने का ही देगा योगदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Plane Crash: टाटा संस पीड़ित परिवारों के लिए 500 करोड़ का ट्रस्ट बनाएगा, टाटा ट्रस्ट भी इतने का ही देगा योगदान
Sun, 29 Jun 2025 06:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 29 Jun 2025 06:03 AM IST
सार
नए फंड को एआई 171 ट्रस्ट कहा जाएगा। इसका नेतृत्व टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, टाटा संस के सबसे बड़े शेयरधारक टाटा ट्रस्ट भी 500 करोड़ रुपये का योगदान कर सकता है। टाटा संस बोर्ड ने बृहस्पतिवार को बैठक में ट्रस्ट के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
अहमदाबाद विमान हादसा। (फाइल)
- फोटो : ANI
विस्तार
टाटा ट्रस्ट अहमदाबाद विमान दुर्घटना में पीड़ितों के परिवारों के लिए 500 करोड़ रुपये का ट्रस्ट स्थापित करेगा। ट्रस्ट का एअर इंडिया में 74 फीसदी हिस्सा है। 25 फीसदी हिस्सा सिंगापुर एयरलाइंस के पास है।
विज्ञापन
नए फंड को एआई 171 ट्रस्ट कहा जाएगा। इसका नेतृत्व टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, टाटा संस के सबसे बड़े शेयरधारक टाटा ट्रस्ट भी 500 करोड़ रुपये का योगदान कर सकता है। टाटा संस बोर्ड ने बृहस्पतिवार को बैठक में ट्रस्ट के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बोर्ड की यह बैठक पहले से निर्धारित नहीं थी। टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष नोएल टाटा ने दो दिन पहले ही अहमदाबाद का दौरा कर घायलों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बेटी के लिए किया: दंपती बेचते थे अपना अश्लील वीडियो; लाइव स्ट्रीम के 2000 और रिकॉर्डेड के मिलते थे 500 रुपये
विज्ञापन
विमान दुर्घटना में 270 लोगों की गई थी जान
गौरतलब है कि इस दुर्घटना में 270 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। इसमें 241 यात्री थे। टाटा संस और एअर इंडिया ने पहले ही मृतकों के परिवारों को 1.25 करोड़ रुपये की संयुक्त वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। ट्रस्ट स्थापित करने के अगले चरणों में कानूनी प्रक्रियाएं शामिल हैं, जिसमें सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट का पंजीकरण और न्यासी बोर्ड का गठन शामिल है।
ये भी पढ़ें: पूरे देश में पहुंचा मानसून: चार जुलाई तक उत्तर से पूर्वोत्तर तक जमकर बरसेंगे मेघ; केरल-ओडिशा में भारी बारिश
पहल परंपरा पर आधारित
यह पहल 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के प्रति इंडियन होटल्स (ताज चेन) की परंपरा पर आधारित है। कंपनी ने पीड़ितों, परिवारों, सुरक्षा बलों और प्रभावित कर्मचारियों की सहायता के लिए दिसंबर, 2008 में ताज पब्लिक सर्विस वेलफेयर ट्रस्ट की स्थापना की थी। हमले में ताज महल पैलेस होटल के कर्मचारियों सहित 36 लोगों की मौत हो गई थी। ताज पब्लिक सर्विस वेलफेयर ट्रस्ट ने बाद में अपना दायरा 26/11 के पीड़ितों से आगे बढ़ाया और घायलों और विशेष रूप से सक्षम सैनिकों तथा कोरोना के दौरान प्रवासी श्रमिकों, अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों और स्वास्थ्य पेशेवरों को सहायता प्रदान की।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन