फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tata-Mistry case: SC to hear review petition of Shapoorji Pallonji Group against ouster of Cyrus Mistry on March 9.

टाटा-मिस्त्री मामला: साइरस मिस्त्री को हटाने के फैसले पर 'ओपन कोर्ट' में पुनर्विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट, 9 मार्च को सुनवाई

Mon, 21 Feb 2022 09:56 PM IST
Amit Mandal राजीव सिन्हा, नई दिल्ली।
राजीव सिन्हा, नई दिल्ली। Published by: Amit Mandal Updated Mon, 21 Feb 2022 09:56 PM IST
सार

साइरस मिस्त्री टाटा संस के छठे चेयरमैन थे और उन्हें इस पद से अक्तूबर 2016 में हटा दिया गया था।कहा गया था कि मिस्त्री अपेक्षा के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे और उनकी निगरानी में टाटा संस को नुकसान हुआ।

विज्ञापन
Tata-Mistry case: SC to hear review petition of Shapoorji Pallonji Group against ouster of Cyrus Mistry on March 9.
रतन टाटा, साइरस मिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साइरस मिस्त्री के समूह को राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 26 मार्च, 2021 के अपने उस फैसले पुनर्विचार करने का फैसला किया है जिसमें वर्ष 2016 में उन्हें कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष व बोर्ड निदेशक से हटाने के टाटा संस के फैसले को बरकरार रखा गया था। इस मामले पर 9 मार्च को सुनवाई होगी।  

विज्ञापन


चीफ जस्टिस एनवी रमण, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस वी रामसुब्रमण्यम की तीन न्यायाधीशों की पीठ ने 2:1 के बहुमत से मिस्त्री समूह द्वारा दायर पुनर्विचार याचिका पर नौ मार्च को खुली अदालत में विचार करने पर सहमति व्यक्त की है। जस्टिस रामसुब्रमण्यम ने पुनर्विचार याचिका पर विचार करने के 15 फरवरी के इस आदेश से असहमति जताई है। सुप्रीम कोर्ट के नियमों के अनुसार पुनर्विचार याचिकाओं पर जजों के चैंबर के भीतर विचार किया जाता है।
विज्ञापन


सोमवार को जारी आदेश में बहुमत ने कहा है कि पुनर्विचार याचिकाओं की मौखिक सुनवाई की मांग करने वाले आवेदनों को स्वीकार किया जाता है। वहीं बहुमत के विचार से अलग जस्टिस रामसुब्रमण्यम ने कहा है, मुझे आदेश से सहमत होने में असमर्थता पर खेद है। मैंने पुनर्विचार याचिकाओं को ध्यान से देखा है और मुझे निर्णय की समीक्षा करने के लिए कोई वैध आधार नहीं मिला है। पुनर्विचार याचिकाओं में उठाए गए आधार इसके अंतर्गत नहीं आते हैं। इसलिए मौखिक सुनवाई की मांग करने वाले आवेदन खारिज किए जाने योग्य हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर 2016 में मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाया गया
मिस्त्री को 24 अक्तूबर 2016 को टाटा संस के चेयरमैन पद से अचानक बिना कोई कारण बताए हटा दिया गया था। हालांकि, बाद में कुछ प्रेस बयानों में समूह ने दावा किया कि मिस्त्री अपेक्षा के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे और उनकी निगरानी में टाटा संस को नुकसान हुआ। दूसरी ओर मिस्त्री के अनुसार घाटे के आंकड़ों में समूह की भारी लाभ कमाने वाली कंपनी टीसीएस से मिलने वाले लाभांश को शामिल नहीं किया गया, जो औसतन सालाना 85 फीसदी से अधिक था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed