{"_id":"5e7f5b9f8ebc3e773f30afc5","slug":"tata-group-commits-1500-crore-rupees-to-fight-coronavirus-ratan-tata-urgent-emergency-resources-need-to-be-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा ग्रुप ने कोरोना से लड़ने के लिए दान किए 1500 करोड़ रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टाटा ग्रुप ने कोरोना से लड़ने के लिए दान किए 1500 करोड़ रुपये
Sat, 28 Mar 2020 07:43 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 28 Mar 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
रतन टाटा
टाटा समूह ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 1500 करोड़ रुपये दान किए है। इसमें टाटा ट्रस्ट ने 500 करोड़ रुपये का फंड दिया है और टाटा सन्स ने भी 1000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त योगदान किया है। चेयरमैन रतन टाटा ने कहा है कि कोरोना के संकट से लड़ने की जरूरतों से निपटने के लिए तत्काल आपातकालीन संसाधनों को तैनात करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
बता दें कि देश में कोरोना के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 918 हो गई है। इस जानलेवा वायरस से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 80 लोग ठीक हो चुके हैं। वही पिछले 24 घंटे में 150 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
केरल में छह, महाराष्ट्र में 8 तो राजस्थान में चार नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में भी पांच नए मामले सामने आए हैं। साथ ही केरल में कोरोना से पहली मौत हो गई है, देश में पहला मामला केरल से ही आया था। दूसरी ओर पीएम मोदी ने PM-CARES फंड का गठन किया है, जिसमें कोई भी दान कर सकता है।
विज्ञापन
Tata Sons contributes additional Rs 1000 Crores to fight #COVID19. https://t.co/GVEvL1rHYR pic.twitter.com/Iy4vX4Fv2g
— ANI (@ANI) March 28, 2020