फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TASMAC Scam: BJP leader Sundararajan taken into police custody action taken before protest

TASMAC Scam: अन्नामलाई, सुंदरराजन समेत कई BJP नेता पुलिस हिरासत में; टीएएसएमएसी मसले प्रदर्शन से पहले कार्रवाई

Mon, 17 Mar 2025 10:50 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 17 Mar 2025 10:50 AM IST
सार

तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी ने शुक्रवार को कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से सरकारी शराब खुदरा विक्रेता ‘टीएएसएमएसी’ में 1000 करोड़ रुपये के घोटाले का दावा निराधार है। यह एक सामान्य आरोप है। सरकार कानूनी रूप से इस मामले का सामना करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
TASMAC Scam: BJP leader Sundararajan taken into police custody action taken before protest
के. अन्नामलाई, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, तमिलनाडु - फोटो : ANI

विस्तार

राज्य सरकार के स्वामित्व वाली शराब कंपनी तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (टीएएसएमएसी) में कथित घोटाले को सियासत जोरों पर है। भाजपा ने मामले में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बीच कथित TASMAC घोटाले को लेकर भाजपा के विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस ने चेन्नई में राज्य भाजपा प्रमुख के. अन्नामला, भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन को समेत कई दिग्गजों को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान बीजेपी नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा, 'वे मुझे मेरे घर से गिरफ्तार कर रहे हैं... मैं अलग से नहीं जाऊंगी। मैं चाहती हूं कि हर कोई मेरे साथ आए...।'

विज्ञापन

 

भाजपा ने कथित 1,000 करोड़ रुपये की अनियमितताओं के खिलाफ शहर में टीएएसएमएसी मुख्यालय पर धरना देने का एलान किया था। इस कथित घोटाले के बारे में हाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दावा किया था। काली शर्ट पहने अन्नामलाई को पुलिस ने उनके समर्थकों के साथ उनके घर के पास से हिरासत में लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि तमिलिसाई सुंदरराजन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने  घर में नजरबंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन अन्य पदाधिकारियों को हिरासत में लिया गया, उनमें पार्टी की महिला मोर्चा प्रमुख एवं कोयंबटूर दक्षिण विधायक वनथी श्रीनिवासन, पार्टी नेता विनोज पी सेल्वम और अमर प्रसाद रेड्डी शामिल हैं। अन्नामलाई ने कहा कि टीएएसएमएसी में 1000 करोड़ रुपये की अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले पर विरोध जारी रखेगी।

ईडी ने पहले कहा था कि उसे टीएएसएमएसी के प्रबंधन में कई अनियमितताएं मिली हैं, जिसमें निविदा प्रक्रियाओं में हेरफेर और डिस्टिलरी कंपनियों के माध्यम से 1,000 करोड़ रुपये के बेहिसाब नकदी लेनदेन शामिल हैं। संघीय एजेंसी ने दावा किया था कि छह मार्च को टीएएसएमएसी के कर्मचारियों, डिस्टिलरी के कार्यालयों और संयंत्रों पर छापेमारी के बाद उसे ‘सबूत’ मिले।

सेंथिल बालाजी सफाई
इससे पहले तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी ने शुक्रवार को कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से सरकारी शराब खुदरा विक्रेता ‘टीएएसएमएसी’ में 1000 करोड़ रुपये के घोटाले का दावा निराधार है। यह एक सामान्य आरोप है। सरकार कानूनी रूप से इस मामले का सामना करने के लिए तैयार है। आबकारी मंत्री ने कहा कि राज्य के स्वामित्व वाली शराब कंपनी तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (टीएएसएमएसी) पारदर्शिता के साथ काम करती है।


टीएएसएमएसी का तमिलनाडु में शराब व्यापार पर पूर्ण एकाधिकार
सरकार द्वारा संचालित टीएएसएमएसी का तमिलनाडु में शराब व्यापार पर पूर्ण एकाधिकार है और यह थोक विक्रेता है। यह राज्य भर में शराब की दुकानें संचालित करता है। ईडी ने टीएएसएमएसी से शराब की अधिक आपूर्ति का ऑर्डर हासिल करने के लिए रिश्वत दिए जाने का आरोप लगाया था। सेंथिल बालाजी ने कहा कि यह आरोप अस्वीकार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed