{"_id":"5d9eb6a08ebc3e93d62b11fb","slug":"taslima-nasrin-tweet-on-fatwa-against-nusrat-jahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुसरत के खिलाफ फतवे पर भड़कीं तस्लीमा नसरीन, ट्वीट कर मौलवियों पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नुसरत के खिलाफ फतवे पर भड़कीं तस्लीमा नसरीन, ट्वीट कर मौलवियों पर साधा निशाना
Thu, 10 Oct 2019 10:12 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 10 Oct 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
तस्लीमा नसरीन- नुसरत जहां
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाली अभिनेत्री से सांसद बनीं नुसरत जहां के दुर्गापूजा करने पर बवाल जारी है। एक तरफ जहां मौलवियों ने इसे इस्लाम के खिलाफ बताकर फतवा जारी किया वहीं नुसरत को इसके लिए सोशल मीडिया में ट्रोल भी किया गया। जबकि, कई लोग उनके समर्थन में भी उतरे।
नुसरत के खिलाफ मौलवियों के फतवे पर आग बबूला हुई बांग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन ने ट्वीट कर कई सवाल दागे हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हिजाब पहनने को लेकर भी आपत्ति जताई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब एक गैर मुस्लिम ममता बनर्जी हिजाब पहनती हैं तो मौलाना खुश होते हैं लेकिन जब एक मुस्लिम नुसरत जहां पूजा में शामिल होती हैं तो उन्हें दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हिजाब पहन अल्लाह की इबादत से खुश मुस्लिम धर्मगुरु इसे उनका धर्मनिरपेक्ष कदम करार देते हैं। लेकिन जब एक गैर हिंदू नुसरत जहां एक हिंदू की तरह पूजा में हिस्सा लेती हैं और नृत्य करती हैं तो इससे मौलाना नाराज हो जाते हैं और इसे गैर इस्लामिक बता देते हैं।
बता दें कि देवबंदी उलमा ने बंगाली एक्ट्रेस सांसद नुसरत जहां के नाम पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि वह हिंदुत्व अपना चुकी हैं तो फिर उन्हें नाम भी बदल लेना चाहिए। मुस्लिम नाम के साथ वह इस्लाम की तौहीन कर रही हैं।
गौरतलब है कि नुसरत जहां ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ हाल ही में बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी। दुर्गा अष्टमी पर नुसरत अपने पति के साथ दुर्गा पूजा में शामिल हुईं। नवरात्र के दौरान सांसद नुसरत जहां ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की जिसमें वह दुर्गा पूजा के अवसर पर पति निखिल के साथ पारंपरिक परिधानों में पूजा-अर्चना करती दिखीं।

When Mamata Banerjee as a non- Muslim wore hijab&prayed to Allah like other Muslims,Muslim clerics were happy&called her acts secular.But when Nushrat Jahan as a non-Hindu danced & prayed in a puja mandap like other Hindus,Muslim clerics were unhappy&called her acts un Islamic!
— taslima nasreen (@taslimanasreen) October 7, 2019