{"_id":"696538547dd372d30801aca4","slug":"tantri-gave-potty-access-to-sabarimala-not-any-minister-transport-minister-kumar-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबरीमाला सोना चोरी: 'मुख्य आरोपी को तंत्रि ने दिया मंदिर में प्रवेश, किसी नेता ने नहीं', मंत्री केबी गणेश बोले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सबरीमाला सोना चोरी: 'मुख्य आरोपी को तंत्रि ने दिया मंदिर में प्रवेश, किसी नेता ने नहीं', मंत्री केबी गणेश बोले
Mon, 12 Jan 2026 11:37 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:37 PM IST
सार
केरल परिवहन मंत्री केबी गणेश कुमार ने कहा कि सबरीमाला के सोने की चोरी में मुख्य आरोपी पोट्टी को प्रवेश तंत्रि ने दिया, किसी मंत्री ने नहीं। मामले की जांच केरल हाई कोर्ट की विशेष टीम कर रही है और कोर्ट इसकी प्रगति नियमित रूप से देख रहा है। उन्होंने चुनाव में भाजपा और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने सबरीमाला मुद्दे का गलत प्रचार करके जनता को गुमराह किया। क्या है पूरा मामला, पढ़िए-
विज्ञापन
सबरीमला मंदिर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल परिवहन मंत्री केबी गणेश कुमार ने कहा कि सबरीमाला में सोने की चोरी के मामले के मुख्य आरोपी उन्निकृष्णन पोट्टी को मंदिर में प्रवेश तंत्रि (मुख्य पुरोहित) ने दिया, किसी मंत्री ने नहीं। उन्होंने यह बात तिरुवनंतपुरम के पालयम में शहीद स्मारक में कही। यहां वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की और राज्य की वित्तीय मदद रोकने का आरोप लगाया।
चोर को तंत्रि ने प्रवेश दिया, मंत्री ने नहीं: गणेश कुमार
गणेश कुमार ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कांग्रेस का दावा था कि पोट्टी को कुछ मंत्रियों और देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के सदस्यों ने सबरीमाला जाने की अनुमति दी। उन्होंने कहा, पोट्टी को तंत्रि ने प्रवेश दिया, मंत्री ने नहीं। इसके लिए उन्होंने मुख्य पुरोहित कंदरारु राजीवरु की गिरफ्तारी का हवाला दिया। कुमार ने बताया कि यह निष्कर्ष केरल हाई कोर्ट की ओर से नियुक्त विशेष जांच टीम ने निकाला है।
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में दो लोगों की मौत, परिजनों का आरोप- एसआईआर की प्रक्रिया की वजह गई जान
विज्ञापन
'कोर्ट की निगरानी में चल रही जांच'
उन्होंने कहा कि अन्य मामलों की तरह जहां एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपपत्र दाखिल किया जाता है, वहां यह प्रक्रिया होती है, लेकिन सबरीमाला मामले में कोर्ट नियमित रूप से जांच की प्रगति की निगरानी कर रही है। कुमार ने कहा, जब हम कहते हैं कि चोर पोट्टी को तंत्रि सबरीमाला लाया, तो कुछ लोग इस बात को नहीं मानते। वे केवल उन लोगों को आरोपी बनते देखना चाहते हैं जिन्हें वे निशाना बना रहे हैं।
'यूडीएफ और भाजपा ने जनता को गुमराह किया'
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार या मुख्यमंत्री जांच को प्रभावित नहीं कर सकते। अगर सबरीमाला में कोई अनियमितता हुई, तो वह (अनियमितता) कोर्ट में सामने आएगी और आरोपी को सजा दी जाएगी। कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने पूरे राज्य का दौरा किया और देखा कि भाजपा और कांग्रेस का केवल एक ही मुद्दा था-सबरीमाला। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, यह स्पष्ट हो रहा है कि मंदिर से सोना किसने चुराया। कुमार ने कहा, यूडीएफ और भाजपा को केरल के लोगों से माफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने चुनाव के दौरान उन्हें गुमराह किया।