फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tania Praveen was taken into custody by National Investigation Agency in Kolkata

एनआईए ने संदिग्ध महिला आतंकी तानिया परवीन को हिरासत में लिया, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं तार

Sat, 13 Jun 2020 10:55 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आसिम खान Updated Sat, 13 Jun 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
Tania Praveen was taken into custody by National Investigation Agency in Kolkata
सांकेतिक तस्वीर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने संदिग्ध आतंकी तानिया प्रवीण को कोलकाता में हिरासत में लिया है। तानिया को कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया था। वह कथित रूप से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ी है। एनआईए ने बताया कि वह पाकिस्तान के व्हाट्सएप नंबर का उपयोग करने में भी शामिल है और पाक के कई व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा है। 

विज्ञापन

 


कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने उत्तर 24 परगना जिले के बादुरिया से गिरफ्तार पहली महिला संदिग्ध आतंकी तानिया परवीन को एनआइए ने शुक्रवार को अपनी हिरासत में लिया। तानिया को एसटीएफ ने इसी साल 18 मार्च को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, तानिया के कब्जे से एक लैपटॉप, मोबाइल फोन और कई दस्तावेज मिले थे। इसकी जांच में पता चला कि वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए नए युवाओं को जोड़ने से लेकर अपने जाल में सेना व सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को फंसाकर हनीट्रैप के जरिए तथ्य जुटाकर आतंकी संगठन को भेजती थी।

तानिया सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी भी आतंकी संगठनों को भेजती थी। उसके पास से सेना से जुड़ी गुप्त जानकारी संबंधी कई दस्तावेज भी मिले हैं। उससे पूछताछ के बाद उसे दमदम सेंट्रल जेल में कड़ी सुरक्षा में रखा गया था। वहीं, एनआइए ने बैंकशाल कोर्ट स्थित एनआइए अदालत में तानिया के रिमांड को लेकर आवेदन किया। 


शुक्रवार को मामले पर सुनवाई बाद कोर्ट ने तानिया को एनआइए की हिरासत में भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक तानिया से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ी काफी जानकारी मिल सकती है जिसका खुलासा उसने अबतक नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed