फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamilnadu Chief Minister Palaniswami slams DMK said dubs Stalin a 'statement hero

तमिलनाडु: मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कसा तंज, स्टालिन को बताया 'बयानबाजी करने वाला हीरो'

Thu, 03 Dec 2020 09:23 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, सलेम
पीटीआई, सलेम Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 03 Dec 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
Tamilnadu Chief Minister Palaniswami slams DMK said  dubs Stalin a 'statement hero
CM Edappadi K. Palaniswami - फोटो : ANI

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने गुरुवार को द्रमुक नेता को आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने द्रमुक नेता एम के स्टालिन को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह एक ‘बयानबाजी करने वाले हीरो’ हैं। पलानीस्वामी ने स्टालिन को टूजी घोटाले की याद भी दिलाई।

विज्ञापन


द्रमुक सांसद कनिमोई और ए राजा पर पहले घोटाले के आरोप लगे थे, लेकिन बाद में उन्हें एक विशेष अदालत ने बरी कर दिया था। उधर, राजा ने पलानीस्वामी को आड़े हाथों लेते हुए पूछा था कि वह किसी एक द्रमुक नेता का नाम बताएं, जिसे भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी पाया गया हो। उन्होंने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री को सार्वजनिक रूप से बहस का न्योता भी दिया था।
विज्ञापन


यहां संवाददाताओं से बात करते हुए पलानीस्वामी ने केंद्र के कृषि कानूनों का बचाव भी किया। स्टालिन के भ्रष्टाचार और घोटाले के आरोपों को खारिज करते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि सरकारी निविदाओं में उचित प्रक्रिया का पालन किया गया और किसी प्रकार की अनियमितता नहीं बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला बहुत बड़ा घोटाला था। 1.76 लाख करोड़ रुपये तमिलनाडु के बजट के बराबर है। यह तब हुआ जब वह केंद्र में कांग्रेस के साथ सत्ता में थे। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने कार्रवाई की और उन्हें (राजा) को जेल में डाल दिया।

पलानीस्वामी ने पूछा कि विपक्ष अन्नाद्रमुक सरकार से सवाल कैसे कर सकता है। उन्होंने उस समय स्पेक्ट्रम आवंटन की पहले आओ पहले पाओ प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतना बड़ा घोटाला हो गया और वह इसे छिपाने के लिए अन्ना द्रमुक सरकार को निशाना बना रहे हैं। स्टालिन पर जुबानी हमला करते हुए पलानीस्वामी ने कहा स्टालिन कमरे में बैठकर बयान जारी करने में माहिर हैं। उन्होंने स्टालिन को कि बयानबाजी करने वाला हीरो करार दिया।

पलानीस्वामी ने द्रमुक पर “वंशवादी पार्टी” होने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐसा ही आरोप लगाया था।

केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसानों के प्रदर्शन के बारे में पलानीस्वामी ने दोहराया कि इससे किसान प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि इन कानूनों से किसानों को कीमतों में उतार चढ़ाव के दौरान सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसान अब अपना उत्पाद देश में कहीं भी बेच सकते हैं।


पलानीस्वामी के आरोपों का जवाब देते हुए राजा ने कहा कि द्रमुक के किसी भी नेता को भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी नहीं पाया गया। राजा ने चेन्नई में कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया बयान उनके पद के अनुरूप नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पलानीस्वामी दुर्घटनावश मुख्यमंत्री बनाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed