{"_id":"5ee03524a4c8924bbc7b80cb","slug":"tamilnadu-cancels-class-10-board-exams-all-pass-for-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में दसवीं की परीक्षाएं निरस्त, सभी विद्यार्थी अगली कक्षा में हुए प्रमोट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु में दसवीं की परीक्षाएं निरस्त, सभी विद्यार्थी अगली कक्षा में हुए प्रमोट
Wed, 10 Jun 2020 06:49 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 10 Jun 2020 06:49 AM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं निरस्त करने और सभी विद्यार्थियाें को अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने मंगलवार को यह घोषणा की है। इसके अलावा कक्षा 11वीं के कुछ विषयों की परीक्षाएं जो पहले नहीं हो सकी थीं, उन्हें भी रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों की राय है कि निकट भविष्य में यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में अभिभावकों की स्कूल खुलने को लेकर चिंताओं को देखते हुए 15 जून से होने वाली 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन