फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TamilNadu Assembly Election 2021: BJP to contest 20 seats, will contest Kanyakumari Lok Sabha by-election too

तमिलनाडु चुनाव: अन्नाद्रमुक से हुआ भाजपा का समझौता, 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

Sat, 06 Mar 2021 01:01 AM IST
Amit Mandal चुनाव डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Amit Mandal Updated Sat, 06 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
TamilNadu Assembly Election 2021: BJP to contest 20 seats, will contest Kanyakumari Lok Sabha by-election too
Tamilnadu assembly elections 2021 (file photo) - फोटो : PTI
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और एआईएडीएमके के बीच सीटों पर समझौता हो गया है। भाजपा यहां कुल 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भी उसका ही उम्मीदवार खड़ा होगा।  
विज्ञापन

 

निर्वाचन आयोग ने बीते दिनों चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी किया था। इसके अनुसार तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में छह अप्रैल को मतदान होना है। आयोग ने इसी दिन मलप्पुरम और कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर उपचुनाव की भी घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने पार्टी की राज्य चुनाव समिति के सामने एक आवेदन दायर किया है। इसमें समिति से अनुरोध किया गया है कि कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा को उम्मीदवार घोषित किया जाए। यह चुनाव छह अप्रैल को विधानसभा चुनावों के साथ होगा। 

अन्नाद्रमुक ने छह उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की 
तमिलनाडु में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने छह उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची शुक्रवार को जारी कर दी। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी अपने गृह जिले सेलम में इडाप्पडी निर्वाचन क्षेत्र से और उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम थेणी जिले में बोडिनायक्कनूर से चुनाव लड़ेंगे।


वरिष्ठ नेता डी जयकुमार (मत्स्य मंत्री) रोयापुरम से और सी वी शनमुगम (विधि मंत्री) उत्तरी तमिलनाडु में विल्लुपुरम से चुनावी मुकाबले में उतरेंगे। विधायक एस पी शनमुगनाथन और एस थेनमोझी क्रमश: श्रीवैगुंडम और नीलाकोट्टई (आरक्षित) सीट से चुनाव लड़ेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed