तमिलनाडु: वीएचपी अध्यक्ष की रजनीकांत को सलाह, कहा- वह आध्यात्मिक राजनीति को दें समर्थन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तमिलनाडु विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष एस. वेदांतम ने अभिनेता से नेता बने रजनीकांत को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि रजनीकांत को आगामी विधानसभा चुनाव में धार्मिक दलों का समर्थन करना चाहिए। साथ ही, लोगों से अनुरोध करना चाहिए कि वे उन राजनीतिक पार्टियों को वोट दें, जो राजनीति में आध्यात्मिक मूल्यों को बनाए रखती हैं।
करुणानिधि-जयललिता का किया जिक्र
रजनीकांत के बारे में कही यह बात
इसी तरह जयललिता ने अपनी आध्यात्मिकता को जारी रखा, लेकिन उन्होंने इसे सार्वजनिक नहीं किया। हालांकि, रजनीकांत भी खुलेआम इसे आध्यात्मिक राजनीति करार दे चुके हैं। उन्होंने लोगों पर स्थायी छाप छोड़ी है, जिससे आध्यात्मिक राजनीति की आवश्यकता बढ़ गई है। यही वजह है कि इस चुनाव में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है।
वीएचपी नेता ने दी यह सलाह
वीएचपी नेता ने कहा कि यह रजनीकांत पर निर्भर करता है कि वह भ्रष्ट अराजक शासन का रास्ता चुनते हैं या आध्यात्मिक मूल्यों को बनाए रखने वाली राजनीति का चुनाव करते हैं। वेदांतम ने कहा कि तमिलनाडु के लोगों को रजनीकांत से काफी उम्मीदें हैं। वह अपने स्वास्थ्य कारणों से राजनीति में आने में असमर्थ हैं, लेकिन जनता को वे मुद्दे आज भी याद हैं, जो उन्होंने उठाए थे। ऐसे में रजनीकांत को अपनी भूमिका समझते हुए आध्यात्मिक राजनीति का समर्थन करना चाहिए।