{"_id":"621067c3dbd3dc3ca626ef71","slug":"tamil-nadu-urban-local-body-elections-held-in-single-phase-after-gap-of-11-years-dmk-aiadmk-bjp-and-congress-in-fray-for-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"Urban Body Elections: हिजाब पहनकर मतदान करने पहुंची महिला को लेकर हंगामा, बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता ने जताई आपत्ति ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Urban Body Elections: हिजाब पहनकर मतदान करने पहुंची महिला को लेकर हंगामा, बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता ने जताई आपत्ति
Sat, 19 Feb 2022 09:15 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 19 Feb 2022 09:15 AM IST
सार
नगर निगमों, नगरपालिकाओं और शहर पंचायतों समेत 648 शहरी स्थानीय निकायों में वार्ड सदस्यों के 12,607 पदों के लिए 57,778 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं
विज्ञापन
तमिलनाडु में शहरी निकाय चुनाव के लिए भारी संख्या में मतदान के लिए जुटे लोग।
- फोटो : ANI
विस्तार
तमिलनाडु में शहरी निकाय चुनावों के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया। दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए रैंप भी बनाए गए हैं। गौरतलब है कि एक फेज में होने वाले इन चुनाव को राज्य में 11 साल बाद कराया जा रहा है।
विज्ञापन
तमिलनाडु के 38 जिलों के शहरी क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। तमिलनाडु राज्य निर्वाचन आयोग वेब स्ट्रीमिंग और सीसीटीवी कैमरे के जरिए मतदान केंद्रों की निगरानी कर रहा है और सुरक्षा के लिए पुलिस के करीब एक लाख कर्मियों को तैनात किया गया है। प्राधिकारियों ने बताया कि रैंप और व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की गयी है।
विज्ञापन
नगर निगमों, नगरपालिकाओं और शहर पंचायतों समेत 648 शहरी स्थानीय निकायों में वार्ड सदस्यों के 12,607 पदों के लिए 57,778 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और 31,000 से अधिक मतदान केंद्रों में मतदान चल रहा है।
विज्ञापन
मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक है लेकिन आखिरी का एक घंटा कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के मतदान के लिए सुरक्षित किया गया है। सत्तारूढ़ द्रमुक और उसके सहयोगी साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
हिजाब पहनकर वोट देने आई महिला को रोका
मदुरै के एक मतदान केंद्र पर हिजाब पहनकर मतदान के लिए पहुंची महिला मतदाता को लेकर काफी हंगामा हुआ। भाजपा बूथ समिति के एक सदस्य ने महिला के मतदान पर आपत्ति जताई और उसे हिजाब उतारने के लिए कहा, जिसके बाद डीएमके और एआईएडीएमके के सदस्यों ने उसका विरोध किया। बाद में पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और भाजपा कार्यकर्ता को बूथ से बाहर ले जाया गया।
#TamilNadu Urban Local Body Poll |A BJP booth committee member objected to a woman voter who arrived at a polling booth in Madurai while wearing a hijab;he asked her to take it off. DMK, AIADMK members objected to him following which Police intervened. He was asked to leave booth pic.twitter.com/UEDAG5J0eH
— ANI (@ANI) February 19, 2022