{"_id":"612a499824eff22e3b552f08","slug":"tamil-nadu-under-construction-bridge-collapses-in-madurai-one-person-from-up-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: मदुरै में 700 करोड़ की लागत से बन रहा निर्माणाधीन पुल ढहा, यूपी के एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: मदुरै में 700 करोड़ की लागत से बन रहा निर्माणाधीन पुल ढहा, यूपी के एक व्यक्ति की मौत
Sat, 28 Aug 2021 08:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 28 Aug 2021 08:05 PM IST
सार
तमिलनाडु के मदुरै जिले में एक निर्माणाधीन पुल ढह गया। हादसे में यूपी के व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य श्रमिक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
मदुरै में निर्माणाधीन पुल ढहा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु में शनिवार को एक निर्माणाधीन पुल ढह गया। हादसा मदुरै जिले में हुआ। इसकी चपेट में आने से यूपी के एक व्यक्ति की जान चली गई।
विज्ञापन
यह पुल 700 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। इसका प्रत्येक कंक्रीट ब्लॉक 70 टन का है। यह पुल मदुरै व चेट्टिकुलम के बीच बन रहा है। इसके निर्माण से दोनों शहरों की दूरी करीब डेढ़ घंटे की रह जाएगी। हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान आकाश सिंह निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। राहत व बचाव कार्य जारी है। हादसा शनिवार शाम को हुआ। हादसे के बाद 40 राहत कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन