फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu triple murder Bihar migrant family killed Chennai crime news migrant labourers assault murder case

Chennai Triple Murder: चेन्नई में बिहार के प्रवासी परिवार की निर्मम हत्या का खुला राज, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Jan 2026 01:43 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 29 Jan 2026 01:43 PM IST
सार

चेन्नई में बिहार के एक परिवार की हत्या के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपियों ने शराब पीने के बाद महिला से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर पति, पत्नी और बच्चे को मार डाला। पुलिस ने पिता और बेटे का शव बरामद कर लिया है, जबकि महिला के शव की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Tamil Nadu triple murder Bihar migrant family killed Chennai crime news migrant labourers assault murder case
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चेन्नई पुलिस ने बिहार के एक प्रवासी मजदूर, उसकी पत्नी और उनके दो साल के मासूम बेटे की हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस तिहरे हत्याकांड की जांच में यौन उत्पीड़न और हत्या की एक खौफनाक कहानी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले गौरव कुमार (24), उनकी पत्नी मीनू कुमारी (22) और उनके बेटे बिरमानी कुमार के रूप में हुई है। गौरव पहले श्रीपेरंबुदूर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह हाल ही में अच्छी नौकरी की तलाश में अपने परिवार के साथ चेन्नई आया था और अपने कुछ जान-पहचान वालों के साथ तारामणि इलाके में रह रहा था।
विज्ञापन


क्या है मामला?
पुलिस के अनुसार, 25 जनवरी की रात बिहार के ही कुछ प्रवासी मजदूरों ने गौरव के साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान आरोपियों ने मीनू कुमारी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। जब गौरव ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपियों ने लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने गवाह मिटाने के लिए महिला और बच्चे की भी हत्या कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में प्रशासन भी सुरक्षित नहीं?: हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के लिए पुलिस वाहन पर किया बम से हमला, कई घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने कबूल जुर्म
मामला 26 जनवरी को तब सामने आया जब गौरव का शव अड्यार इलाके में एक बोरी में बंद मिला। पुलिस ने जब संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बुधवार को मध्य कैलाश के पास बकिंघम नहर से बच्चे का शव बरामद किया। पिता और बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि, महिला का शव अभी तक नहीं मिला है। आरोपियों का दावा है कि उन्होंने शव को इंदिरा नगर स्टेशन के पास एक बड़े कूड़ेदान में फेंक दिया था। पुलिस की टीमें शव की तलाश में जुटी हैं।

घटना के बाद राजनीति हुई तेज
इस घटना के बाद तमिलनाडु की राजनीति गरमा गई है। विपक्षी दल एआईएडीएमके (AIADMK) और बीजेपी ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सत्ताधारी डीएमके (DMK) सरकार पर निशाना साधा है। वहीं, डीएमके सांसद कनिमोझी ने इस घटना को बेहद दुखद और जघन्य बताया है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed