फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu student Sainikesh Ravichandran joins Ukrainian army to fight against Russia

तमिलनाडु का छात्र रूस से लेगा लोहा: यूक्रेनी सेना में शामिल हुआ 21 साल का सैनिकेश, कभी इंडियन आर्मी के लिए भी किया था आवेदन  

Tue, 08 Mar 2022 10:22 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Mar 2022 10:22 AM IST
सार

सैनिकेश रविचंद्रन पढ़ाई के सिलसिले 2018 में यूक्रेन गए थे। वह खारकीव में नेशनल एयरोस्पेस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे थे। जुलाई, 2022 में उनकी पढ़ाई पूरी होनी थी, लेकिन इससे पहले ही रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Tamil Nadu student Sainikesh Ravichandran joins Ukrainian army to fight against Russia
सैनिकेश रविचंद्रन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु के कोयंबटूर के रहने वाले 21 साल के सैनिकेश रविचंद्रन अब रूस के खिलाफ लोहा लेते नजर आएंगे। वह जंग शुरू होने के बाद यूक्रेनी सेना में शामिल हो गए हैं। इस बात की जानकारी, सैनिकेश के माता-पिता को भी नहीं थी। जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो उनके भी होश उड़ गए। 

विज्ञापन


दरअसल, सैनिकेश रविचंद्रन पढ़ाई के सिलसिले 2018 में यूक्रेन गए थे। वह खारकीव में नेशनल एयरोस्पेस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे थे। जुलाई, 2022 में उनकी पढ़ाई पूरी होनी थी, लेकिन इससे पहले ही रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया और सब-कुछ अस्त व्यस्त हो गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जंग के बाद घर से टूट गया था संपर्क
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद सैनिकेश का उनके घर से संपर्क पूरी तरह से टूट गया था। इधर, भारत सरकार ने यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया, लेकिन सैनिकेश की कोई जानकारी न मिलने पर उनके माता-पिता ने यूक्रेन में भारतीय दूतावास में संपर्क किया। जब दूतावास के अधिकारियों ने पता लगाया तो सामने आया कि, सैनिकेश अब यूक्रेनी सेना का हिस्सा बन चुका है। उसने बताया कि, वह रूस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए यू्क्रेनी सेना में शामिल हुआ था। 

इंडियन आर्मी के लिए भी किया था आवेदन 
इस दौरान सैनिकेश के माता-पिता ने बताया कि, वह पहले से ही सेना में शामिल होना चाहता था। उसने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए भी आवेदन किया था, लेकिन उस आवेदन को अस्वीकार्य कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed