फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu strongly opposed Karnataka deputy CM remarks on Mekedatu reservoir

मेकेदातु में जलाशय: डीके शिवकुमार के बयान पर तमिलनाडु के मंत्री की खरी-खरी, कहा- हम इसका विरोध करेंगे

Wed, 31 May 2023 10:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 31 May 2023 10:49 PM IST
सार

दुरईमुरुगन ने आगे कहा कि इस परियोजना या कोई अन्य अस्वीकृत निर्माण तमिलनाडु के हितों को प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि यह कहना स्वागत योग्य नहीं है कि जलाशय का निर्माण अनियंत्रित मध्यवर्ती जलग्रहण क्षेत्र में किया जाएगा, जहां तमिलनाडु का अधिकार है।

विज्ञापन
Tamil Nadu strongly opposed Karnataka deputy CM remarks on Mekedatu reservoir
डीके शिवकुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेकेदातु में कावेरी नदी पर एक जलाशय के निर्माण को लेकर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार की कथित टिप्पणी पर तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को विरोध जताया है। तमिलनाडु के जल संसाधन राज्य मंत्री दुरईमुरुगन ने कहा कि शिवकुमार को यह याद दिलाया जाए कि कर्नाटक में प्रस्तावित जलाशय निर्माण का कावेरी विवाद न्यायाधिकरण के आदेश या सर्वोच्च न्यायालय के अंतिम फैसले में कोई उल्लेख नहीं किया गया है।

विज्ञापन

 
उन्होंने आगे कहा कि मैं हैरान हूं कि शिवकुमार (उपमुख्यमंत्री के रूप में) शपथ लेने के कुछ ही दिनों के भीतर एक पड़ोसी राज्य को चिढ़ा रहे हैं। मुझे लगता है कि अधिकारियों ने मेकेदातु के बारे में उन्हें पूरी जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन


बता दें कि तमिलनाडु के सबसे वरिष्ठ मंत्री दुरईमुरुगन ने ये बातें उन खबरों के संबंध में कही, जिसमें दावा किया गया था कि शिवकुमार ने मेकेदातु में अंतर राज्यीय नदी कावेरी में जलाशय के निर्माण के लिए अपनी सरकार के संकल्प को व्यक्त किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए दुरईमुरुगन ने आगे कहा कि इस परियोजना या कोई अन्य अस्वीकृत निर्माण तमिलनाडु के हितों को प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि यह कहना स्वागत योग्य नहीं है कि जलाशय का निर्माण अनियंत्रित मध्यवर्ती जलग्रहण क्षेत्र में किया जाएगा, जहां तमिलनाडु का अधिकार है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु इसका हर जगह विरोध करेगा।  अगर कर्नाटक मेकेदातु में जलाशय बनाने की योजना बना रहा है।  


क्या है मेकेदातु बहुउद्देशीय परियोजना?
मेकेदातु बहुउद्देशीय (पेय और बिजली) परियोजना में कर्नाटक के रामनगर जिले में कनकपुरा के पास एक संतुलन जलाशय का निर्माण शामिल है। इस परियोजना के पूरा हो जाने के बाद इसका उद्देश्य बेंगलुरु और पड़ोसी क्षेत्रों (4.75 टीएमसी) में पेयजल सुनिश्चित करना और 400 मेगावाट बिजली पैदा करना है। परियोजना की अनुमानित लागत 9,000 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed