फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu several dead injured as crane collapsed during a temple festival event in Keelveethi in Arakkonam

तमिलनाडु: अराकोणम में मंदिर में समारोह के दौरान क्रेन का एक हिस्सा गिरा, चपेट में आने चार की मौत, नौ घायल

Mon, 23 Jan 2023 12:07 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 23 Jan 2023 12:07 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि मंदिर के पास क्रेन के इस्तेमाल की कोई इजाजत नहीं ली गई थी। फिलहाल क्रेन चालक को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Tamil Nadu several dead injured as crane collapsed during a temple festival event in Keelveethi in Arakkonam
तमिलनाडु में क्रेन हादसा। - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु के अराकोणम के कीलवीथी से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। बताया गया है कि यहां एक मंदिर में त्योहार पर समारोह के दौरान क्रेन का एक हिस्सा गिर गया। इसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, नौ लोग घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मंदिर के पास क्रेन के इस्तेमाल की कोई इजाजत नहीं ली गई थी। फिलहाल क्रेन चालक को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि श्रद्धालुओं को मंदिर के चारों ओर चक्कर लगवाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा था।  पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ क्रेन अचानक गिर गई और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल हुए सात लोगों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक व्यक्ति ने सोमवार को सुबह दम तोड़ दिया।’’ उन्होंने बताया कि हादसे में एस. भूपालन (40), बी. जोतिबाबू (17), के. मुथुकुमार (39) और चिन्नासामी (60) की मौत हो गई।
विज्ञापन


अराक्कोणम के नेमेली स्थित केझावीथी में द्रोपदियाम्मन और मंडियाम्मन मंदिरों में मनाया जा रहा ‘मायिलेरुम थिरुविझा कार्यक्रम’ फसल उत्सव (पोंगल) के बाद आयोजित होने वाला एक वार्षिक अनुष्ठान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed